1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: हाथ में धंसे कांटे को निकालने का देसी तरीका हो रहा वायरल, लहसुन की मदद से शख्स ने ऐसे दिखाई डॉक्टरी

Video: हाथ में धंसे कांटे को निकालने का देसी तरीका हो रहा वायरल, लहसुन की मदद से शख्स ने ऐसे दिखाई डॉक्टरी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शख्स ने लहसुन की मदद से हाथ में धंसे कांटे को बाहर निकाल दिया।

desi treatment video, desi ilaj video, viral video, how to remove splinter, splinter video viral, vi- India TV Hindi
Image Source : X/@HEALTHCAREE_ कांटे को निकालता शख्स।

Viral Video: आपने देखा होगा अक्सर घर में किसी सदस्य के छोटी-मोटी चोट लगते ही बाकी के लोग तुरंत अपनी डॉक्टरी दिखाने लगते हैं। जबकि छोटी हो या बड़ी किसी भी प्रकार की चोट का इलाज खुद करने करने के बजाय एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। इस बार अपने हाथ से डॉक्टरी करते ऐसे ही शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे लहसुन और बैंडएड की मदद से एक शख्स ने हाथ की अंगुली में फंसे कांटे को निकालने का दावा किया। 

एक्स पर वीडियो वायरल 

ये वीडियो एक्स पर @healthcaree_ नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'कांटा निकलने का निंजा टेक्निक....।' इसमें आप देख सकते हैं कि, पहले तो शख्स किसी महिला की अंगुली में धंसे कांटे को दिखाता है। इसके बाद वो कांटा निकालने के लिए पहले लहसुन की एक कली उसी अंगुली पर रखता है और फिर उस पर बैंडएड बांधता है। इसके बाद शख्स बैंडएड को खोलकर जैसे ही लहसुन को हटाता है तो कांटा निकल जाता है। हालांकि कई यूजर्स ने दावा किया कि वीडियो पूरी तरह से झूठा है। इस वीडियो पर कई और यूजर्स ने प्रति​क्रियाएं दी हैं।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो पर अब तक कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने वीडियो पर लिखा कि, 'ऐसे ही घर के वैद्य और उनकी निंजा तकनीकें, अस्पताल तक जाने की मोहलत भी नहीं देतीं मरीज को।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'वाह दीदी...लहसुन भी अपने आप फ्लिप हो गया...।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'लहसुन छोड़ भाई कांटा भी पहले से गायब था।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'नेलकटर से काम हो जाता है।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी रिपोर्ट्स पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
Video: मेट्रो में परोपकार के चक्कर में यात्री ने कर दिया तगड़ा कांड, देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

  
ट्रेन से चादर-तकिया और कंबल चोरी करने पर जुर्माना कौन भरता है, सपने में भी नहीं सोचा होगा जवाब; आज जान लें