सोशल मीडिया पर आप स्क्रोल करने बैठे हैं तो आप कभी यह अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि अगले पोस्ट में आपको क्या देखने को मिलेगा। हर स्क्रोल के बाद सामने कुछ नया और अलग पोस्ट आता है और उसे देखने के बाद लोग उसके मुताबिक रिएक्ट भी करते हैं। उन्हीं में से कुछ वायरल भी होते हैं जो बहुत अलग होते हैं। सोशल मीडिया पर हंसी-मजाक के अलावा जुगाड़, स्टंट, लड़ाई समेत कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग लड़की को ट्रोल कर रहे हैं। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
लड़की ने वीडियो में ऐसा क्या डिमांड रख दी?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बैरिकेड के पास एक लड़की खड़ी है। उसके साथ एक लड़का भी खड़ा है जो उससे सिर्फ एक छोटा सा सवाल पूछता है। वो उस लड़की से पूछता है कि उसके होने वाले पति की कम से कम कितनी सैलरी होनी चाहिए। इस सवाल के जवाब में दीदी कहती हैं, 'मैं मॉर्डन हूं तो मेरे हिसाब से 100 करोड़ तो चाहिए।' यह नंबर सुनकर तो लड़का भी हैरान हो जाता है। अब यह वीडियो रैंडम है या फिर स्क्रिप्टेड है, इसकी जानकारी नहीं है मगर वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
आप यहां देखें वह वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर scroll.edi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 22 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने ट्रोल भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मैं बेरोजगार हूं, मैं तुम्हें रिजेक्ट करता हूं। दूसरे यूजर ने लिखा- लिखना तो मैं बहुत कुछ चाहता हूं लेकिन मुझे कोर्ट कचहरी जाना ठीक नहीं लगता। तीसरे यूजर ने लिखा- इसको कोई कुछ बोलो यार। चौथे यूजर ने लिखा- 100 करोड़ नहीं 150 रुपए देगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- मेरे घर में बाई की सैलरी 3 हजार।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस बार मम्मी का मगरमच्छ! लड़के की गलती देख आपको आ जाएगी हंसी, देखें Video
हाथी का दमखम देख दंग रह जाएंगे आप, नदी में फंसी कार को आसानी से खींचकर निकाला बाहर