सोशल मीडिया बहुत ही कमाल का प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां ऐसे-ऐसे वीडियो और फोटो देखने को मिलते हैं जो किसी ने पहले कभी नहीं देखा होता है। आप भी अगर सोशल मीडिया की गलियों में घूमने के शौकीन हैं और हर दिन कुछ देर भी इन गलियों में बिताते हैं तो फिर आप भी कई सारे वीडियो और फोटो देखते ही होंगे जो अनोखे होते हैं। आप फिर यह भी जानते होंगे कि इन्हीं सब में से कई सारे वीडियो और फोटो वायरल भी हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला बहुत ही मस्त है। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
कई बार ऐसा होता है कि किसी हादसे में लोगों के पैर टूट जाते हैं और ऐसे में वो लोग घर पर ही आराम करते हैं क्योंकि टूटे पैर के साथ बाहर जाना भारी पड़ सकता है। मगर एक शख्स ने ऐसे हालत में भी अपना दिमाग लगाया और उसके कारण वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स के पैर में चोट लगा हुआ है और अगर वो पैर को नीचे नहीं रख सकता है। लेकिन उसने बाहर जाने के लिए दिमाग लगाया है। वीडियो में नजर आता है कि उसने चोटिल पैर को हवा में उठाया हुआ है और दूसरे पैर के नीचे स्केट बोर्ड रखा हुआ है। अब वो चलने वाले बैसाखी के सहारे स्केटबोर्ड को चलाते हुए आगे जा रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर pakamatbro नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसके लिए लंगड़ा हुआ है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो पहले से ज्यादा फास्ट हो गया। तीसरे यूजर ने लिखा- हर चीज का समाधान होता है का उदाहरण। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ऐसा सिर्फ मेरे कानपुर में ही हो सकता है! सड़क से जाते शख्स का जुगाड़ हुआ वायरल, आप भी हो जाएंगे हैरान
ससुराल में दामाद का हुआ स्पेशल स्वागत तो लोग लेने लगे मजे, आप भी देखें Video