1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Diwali Funny Videos: इन मजेदार वीडियोज के बिना तो अधूरी है दिवाली, देखकर मौज ना आए तो कहना

Diwali Funny Videos: इन मजेदार वीडियोज के बिना तो अधूरी है दिवाली, देखकर मौज ना आए तो कहना

Diwali Funny Videos: सोशल मीडिया पर दीपावली के कुछ मजेदार वीडियोज सामने आए हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों की हंसी रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। इस बार हम ऐसे ही कुछ वीडियोज ढूंढ़कर लाए हैं जो काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं।

Diwali Funny Videos, Diwali Hilarious Videos, Diwali Videos, Diwali Viral Videos, Diwali Trending Vi- India TV Hindi
Image Source : IG/@UNFILTERED_BHAVIK_ दिवाली के मजेदार वीडियो।

Diwali Funny Videos: दीपावली पर हर साल सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक मजेदार रील्स वायरल होती हैं। ये फनी वीडियोज इतने ठहाकों से भरे होते हैं कि इनको देखने के बाद यूजर्स की हंसी रुकने का नाम नहीं लेती है। खास बात तो ये है कि, इन वीडियोज को दीपावली के बाद हफ्तों तक शेयर किया जाता है। दिवाली पर वायरल होने वाले ज्यादातर वीडियो में आपको लोगों की आतिशबाजी का अनोखा अंदाज दिखाया जाता है, हालांकि कई बार आतिशबाजी के गलत तरीके से लोग मुश्किल में भी पड़ते दिखते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ मजेदार वीडियोज दिखाएंगे जिन्हें देखने के बाद आप भी हंसते—हंसते लोटपोट हो जाएंगे। 

'जय नीरज चोपड़ा'

इस वीडियो में एक शख्स 'जय नीरज चोपड़ा' चिल्लाते हुए हाथ से जलते हुए रॉकेट को भाले की तरह फेंकता दिख रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @epicfunjone नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें शख्स की हरकत को देखने के बाद यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा कि, 'भाई बस बस! मिल गया गोल्ड।' दूसरे ने लिखा कि, 'पड़ोसी मुल्क में भी दाग दे और लिखना दिवाली है।'

दिल्ली सरकार को थैंक्यू 

इस वीडियो के ओवरलैप टेक्स्ट पर लिखा है ​कि, 'जब दिल्ली सरकार ने पटाखों पर प्रतिबंध हटा लिया, तो दिल्लीवासी— लो फिर!' हालांकि, वीडियो में शख्स कार चलाते हुए जलते रॉकेट को छोड़ रहा होता है मगर दांव उल्टा पड़ जाता है और कार के अंदर ही रॉकेट घुस जाता है। इस पर भी यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'तेरा तुझको अर्पण।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'मिट गई खुजली।' वीडियो को इंस्टाग्राम पर @firecrackerdelhincr नामक हैंडल से शेयर किया गया है। 

आतिशबाजी और ठहाकों का कॉम्बो

इस वीडियो में आपको आतिशबाजी और ठहाकों का कॉम्बो देखने को मिलेगा। इस वीडियो में कभी जलता रॉकेट आसमान में जाने के बजाय लड़की की ओर घूम जाता तो कभी किसी के घर में घुसता दिखेगा। हालांकि, इसी वीडियो में एक दादी ने जलती हुई सीको की चटाई को हाथों से उठा लिया जो बराबर धमाके करती रही। इसी में आपको कुछ पटाखों के साथ कुछ ओवरस्मार्ट लोग भी करतब करते दिखेंगे। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @unfiltered_bhavik_ नामक हैंडल से शेयर किया गया है। 

खतरों का खिलाड़ी 

सबसे खतरनाक वीडियो तो ये है जिसमें एक शख्स मुंह पर पटाखा रखकर दांतों से दबाता है और उस पर आग लगा देता है। उसके बाद एक के बाद एक कर चिंगारी निकलते लगती है। ये वीडियो देखने पर यूजर्स ने कहा— 'ऐसा लग रहा मानो रावण जल रहा है।' वीडियो को इंस्टाग्राम पर @younoobb9 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। 

दोस्त पर यकीन पड़ा भारी 

इस वीडियो में दोस्त अपने ही मित्र पर प्रैंक करते हैं। पहले तो वे बम पर फेवीक्विक लगाते हैं, उसे जलाते हैं और बाद में दोस्त को थमा देते हैं। लड़का बम फेंकता है मगर तब तक वो हाथ में ही फट जाता है। इसे एक्स पर @RealTofanOjha नामक हैंडल से शेयर किया गया है। 

होशियारी बड़ी चीज है 

इस वीडियो में आप दोस्तों के एक ग्रुप को बम में आग लगाते हुए देखेंगे जो बाद में उस पर बाल्टी रख देते हैं। जब बम फटता नहीं है तो वे उसे चेक करते हैं मगर उसमें से केवल माचिस निकलती है बाद में धमाके की आवाज बाथरूम से आती है उसके बाद क्या हुआ आप खुद देख लीजिए....

वीडियो को एक्स पर @Muzammi1231 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। 
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
Viral Video: पैरलल वर्ल्ड में लंका दहन करते दिखाई दिए बजरंगबली, AI की रामायण देख यूजर्स बोले- 'जय श्रीराम'  
 

बेंगलुरु की इन 'काम वाली दीदी' की सैलरी सुनकर दिमाग घूम जाएगा, Viral Video में मालकिन ने बताई वजह