A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. DIY : कबाड़ में पड़े एंटीना को खूबसूरत टेबल में बदला, महिला की क्रिएटिविटी को सैल्यूट जरूर करेंगे; Video Viral

DIY : कबाड़ में पड़े एंटीना को खूबसूरत टेबल में बदला, महिला की क्रिएटिविटी को सैल्यूट जरूर करेंगे; Video Viral

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला ने कबाड़ में पड़े एंटीना को शानदार टेबल में बदला है।

DIY ideas for home decor, beautiful table ideas, asthetic tables video, aaj ka viral video, viral vi- India TV Hindi
Image Source : IG/@CREATIVE_DOC_ADYASHA महिला ने एंटीना को टेबल में बदला।

Viral Video : सोशल मीडिया पर रोजाना कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिनको वायरल होने में उक मिनट का भी समय नहीं लगता है। इन ​वीडियोज को यूजर्स भी काफी पसंद करते हैं। कभी इन वीडियोज में देसी जुगाड़ दिखाया जाता है तो कभी कबाड़ से कोई ऐसी चीज बना दी जाती है जिसे बनाने का लोग अपने घर में भी ट्राई करते हैं। ऐसा ही एक DIY इन दिनों भी वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला ने क्रिएटिविटी दिखाते हुए कबाड़ में पड़े एंटीना को शानदार टेबल में बदल दिया है। वीडियो में महिला ने एंटीना को बेहद खूबसूरती से सजाया है।  

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @creative_doc_adyasha नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में महिला ने घर के कबाड़ में पड़े डिश एंटीना को पहले साफ किया और उसके बाद उसके समतल हिस्से से लेकर पूरे भाग में पेंट किया। आवश्यकतानुरूप उसमें ड्रिल मशीन से छेद किए। इसके बाद महिला ने उस पर ब्रश से आर्ट बनाई और उसके पैर की जगह लोहे के पाइप से स्टैंड बना दिया है। अंत में महिजा ने मेज का आकार देने के बाद उस पर गोल ग्लास रखकर टेबल को अंतिम रूप दिया। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा है और देखने के बाद उस पर प्रतिक्रियाएं दी हैं। ज्यादातर कमेंट्स में इस DIY को खूबसूरत, शानदार और बेजोड़ ​बताया गया है। वीडियो पर एक यूजर ने पूछा कि ये पेन कौन से हैं। दूसरे ने लिखा कि, 'ये बहुत ही खूबसूरत लग रहा है... कितना रचनात्मक विचार है।' तीसरे ने लिखा कि, 'मेरी मम्मी का टाटा स्काई गया अब।' चौथे ने मजाक में लिखा कि, 'हैलो मैडम, आपका कनेक्शन कट गया है इसलिए हमारा टेक्नीशियन बॉक्स और डिश लेने आएगा।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
कार शोरूम मेन रोड पर ही क्यों बने होते हैं, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा; नहीं जाना तो पछताएंगे

मिट्टी के तेल से किस चीज की खुशबू आती है, जिसे सूंघते ही नशा चढ़ जाता है; जानिए जवाब