सोशल मीडिया पर आए दिन हमें कुछ न कुछ अनोखा देखने को मिलते रहता है। ऐसे अनोखे वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो पर लोगों का ध्यान भी तेजी से जाता है। हाल में ऐसा ही एक अनोखा वीडियो इन दिनों एक बार फिर से वायरल हो रहा है। जहां आप देख सकते हैं कि भरी दोपहरी में मेहनत कर रहे मजदूरों के लिए DJ का इंतजाम किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मजदूर काम के बीच अपनी थकान भूलकर DJ की धुन पर मस्ती में झूम रहे हैं।
वीडियो में दिखा यह मजेदार नजारा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो का यह नजारा बेहद ही दिलचस्प है और ये वीडियो यह भी दिखाने की कोशिश कर रहा है कि इंसान को खुशी और मस्ती के लिए ज्यादा कुछ नहीं चाहिए, बस एक मौका और थोड़े से लोग जो उसके साथ हों। साथ में गाना हो जाए फिर तो क्या ही कहने। वीडियो में आप देख सकते हैं कि तेज धूप में काम कर रहे मजदूर छत ढालने का काम कर रहे हैं और वह काम को बिना थके अच्छे ढंग से कर सकें, इसके लिए नीचे एक ठेले पर म्यूजिक सिस्टम लगाया गया है। जिसमें भोजपुरी गाना बज रहा है।
मजदूरों की मस्ती देख खुद को झूमने से नहीं रोक पाएंगे आप
उधर, DJ की धुन सुनकर छत पर काम कर रहे मजदूर गाने पर डांस कर मस्ती में झूमते दिख रहे हैं। मजदूरों के चेहरों पर थकान की जगह मुस्कान और भरपूर जोश दिख रहा है। इस दौरान कोई मजदूर अपने औजार रखकर नाचते दिखा तो कोई अन्य साथियों के साथ ताल मिलाकर ठुमके लगाते दिखा। वीडियो देख यह साफतौर पर कहा जा सकता है कि ये लोग मेहनत और मजदूरी के बीच भी अपनी जिंदगी को भरपूर जीना जानते हैं। मजदूरों की यह मस्ती देख सामने वाला इंसान भी खुद को झूमने से रोक नहीं पाएगा।
मजदूरों के जीवन को देखने का नया नजरिया
हम अक्सर मजदूरों को कड़ी धूप में पसीना बहाते देखते हैं लेकिन वायरल वीडियो में मजदूरों की खुशी देख हमें भी समझना चाहिए कि अगर कोई ऐसा मौका मिल सके जिससे हम दूसरों के चेहरे पर मुस्कान ला सकें तो हमें वह काम जरूर करना चाहिए। आमतौर पर मजदूरों की जिंदगी को मेहनत और संघर्ष से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन इस वीडियो ने उनकी जिंदगी में झांकने का एक नया नजरिया पेश किया है। वीडियो यह दर्शाता है कि मौका मिलने पर मेहनतकश लोग भी अपनी थकान को मस्ती में बदल सकते हैं।
लोगों को पसंद आया ये वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में मजदूरों की सादगी और उनकी खुशमिजाजी लोगों के दिल को छू गई। वीडियो हमें एक सकारात्मक संदेश भी देता है। वह ये कि हमें जिंदगी की मुश्किलों के बीच भी खुश रहने का रास्ता निकालना चाहिए। वायरल हो रहे इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। कोई इसे "दिन का सबसे अच्छा वीडियो" बता रहा है, तो कोई मजदूरों की मस्ती को देख अपनी खुशी जता रहा है।
वीडियो से मिली बड़ी सीख
इस वायरल वीडियो से हमें यह सीख भी मिलती है कि हम अक्सर अपनी व्यस्त जिंदगी में छोटी-छोटी खुशियों को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि ये छोटी-छोटी खुशियां ही हमें जीवन का आनंद लेना सिखाती हैं। वीडियो में दिख रहे इन मजदूरों ने भी यह साबित कर दिया कि हालात चाहे जैसे हों, हमें अपने अंदर खुश रहने का जज्बा जिंदा रखना चाहिए। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @amit_dj_gkp नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 60 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और करीब 6 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है।
ये भी पढ़ें:
'RCB इस बार नहीं जीती तो मैं अपने पति को तलाक दे दूंगी', IPL 18 के विजेता को लेकर महिला ने किया यह ऐलान
VIDEO: 'धरती पर रहते ही मिल गई अप्सरा', विदेशी युवती के साथ बाबा जी को डांस करते देख पब्लिक ने खूब लिए मजे