1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारत का इकलौता एयरपोर्ट, जहां से लगभग हर देश के लिए फ्लाइट मिलती है; 150 जगहों पर जाना आसान

भारत का इकलौता एयरपोर्ट, जहां से लगभग हर देश के लिए फ्लाइट मिलती है; 150 जगहों पर जाना आसान

Interesting Facts : सोशल मीडिया पर आपने देश के अलग-अलग हिस्सों से जुड़े कई रोचक तथ्यों के बारे में पढ़ा होगा। मगर, आज हम एक ऐसे ही अनोखे एयरपोर्ट से जुड़ा अनसुना फैक्ट बताने वाले हैं।

delhi igi airport interesting facts, delhi igi airport facts, delhi igi airport untold facts, airpor- India TV Hindi
Image Source : PTI भारत का अनोखा एयरपोर्ट।

Interesting Facts : वि​कसित भारत की संकल्पना के साथ देश के लगभग हर शहर को एयरपोर्ट की सौगात देकर उन शहरों को उन्नत बनाया जा रहा है। इसी क्रम में पुराने एयरपोर्ट्स का भी नवीनीकरण किया जा रहा है। भारतीय शहरों में बनाए जा रहे एयरपोर्ट न केवल क्षेत्रफल के मामले में बल्कि, सुविधाओं के मामले में भी काफी आगे हैं। भारत में कई ऐसे पुराने एयरपोर्ट्स भी हैं जो अपनी अनोखी क्वालिटी के लिए काफी फेमस हैं। इन्हीं में से एक एयरपोर्ट ऐसा भी है जहां से लगभग हर जगह के लिए फ्लाइट मिलती है और आप तकरीबन 150 जगहों पर आसानी से जा सकते हैं। 

कौन सा है वो अनोखा एयरपोर्ट 

newdelhiairport.in की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली हवाई अड्डे यानी इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) से विश्व भर के लगभग 150 जगहों पर ट्रैवल किया जा सकता है। बता दें कि, यहां से 150वां कनेक्शन बैंकॉक-डॉन मुआंग (डीएमके) के बीच हाल ही में स्थापित हुआ। दोनों देशों के बीच थाई एयरएशिया एक्स की डायरेक्ट फ्लाइटें उपलब्ध हें। गौरतलब है कि, दिल्ली एयरपोर्ट ने विश्व भर के 150 स्थानों से जुड़ने वाले भारत के पहले एयरपोर्ट के तौर पर अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया है।  

दिल्ली एयरपोर्ट की क्या खासियत है 

बता दें कि, सिर्फ 150 गंतव्यों के लिए फ्लाइट मिलना ही नहीं बल्कि दिल्ली एयरपोर्ट की और भी कई खासियतें हैं। दिल्ली एयरपोर्ट हवाई अड्डा दुनिया के 10 सबसे व्यस्त और अत्याधुनिक हवाई अड्डों में से एक है। यहां टर्मिनलों की एक विस्तृत श्रृंखला है, जिनमें से प्रत्येक को सभी प्रकार के यात्रियों की आवाजाही को कुशलतापूर्वक संभालने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके अलावा दिल्ली एयरपोर्ट दुनिया के नौवें सबसे व्यस्त हवाई अड्डे के रूप में स्थान रखता है। लाखों यात्रियों को वैश्विक स्तर पर जोड़ने वाला एक पसंदीदा ट्रांजिट हब, दिल्ली हवाई अड्डे को स्काईट्रैक्स द्वारा लगातार आठवें वर्ष भारत और दक्षिण एशिया का सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा घोषित किया गया है।  
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
28 अक्षरों वाला भारत का सबसे अनोखा रेलवे स्टेशन, पूरा नाम लेने में जुबान लड़खड़ा जाएगी; जान लें नाम 
 

Video : भाइयों ने अपनी बहन को दिया ₹50 लाख का ऐसा सरप्राइज, देखकर बेहद इमोशनल होने लगे यूजर्स