1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 28 अक्षरों वाला भारत का सबसे अनोखा रेलवे स्टेशन, पूरा नाम लेने में जुबान लड़खड़ा जाएगी; जान लें नाम

28 अक्षरों वाला भारत का सबसे अनोखा रेलवे स्टेशन, पूरा नाम लेने में जुबान लड़खड़ा जाएगी; जान लें नाम

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : May 13, 2026 03:52 pm IST,  Updated : May 13, 2026 03:52 pm IST

Railway Interesting Facts : सोशल मीडिया पर आपने कई तरह अनोखे रेलवे स्टेशनों के बारे में पढ़ा होगा। मगर, आज हम आपको एक ऐसे रेलवे स्टेशन का नाम बताएंगे जिसके नाम में कुल 28 अक्षर आते हैं।

which railway station name has 28 letters, 28 letters name railway station, longest name railway sta- India TV Hindi
भारत का सबसे अनोखा रेलवे स्टेशन। Image Source : INDIAN RAIL INFO

Railway Interesting Facts : भारतीय रेलवे अपने नेटवर्क और सुदृढ़ बनाने के लिए अभूतपूर्व का काम कर रहा है। भारतीय रेलवे के प्रयासों को न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी एक नई पहचान और काफी प्रशंसा मिल रही है। रेलवे के सबसे बेहतरीन कामों में एक काम रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण भी है जो यात्रियों को एक अलग स्तर का अनुभव प्रदान कर रहा है। ऐसे रेलवे स्टेशन देश भर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। हालांकि, इनके अलावा कई ऐसे रेलवे स्टेशन भी भारत में मौजूद हैं जो अपनी पारंपरिक खूबियों के लिए दुनिया भर में विख्यात है। ऐसे ही एक अनोखे रेलवे स्टेशन के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं। इस रेलवे स्टेशन की सबसे बड़ी खूबी ये है कि इसके नाम में कुल 28 अक्षर आते हैं। क्या आप जानते हैं कि, भारतीय रेलवे का कौन सा ऐसा रेलवे स्टेशन है जिसके नाम में 28 अक्षर आते हैं ? यदि आपको नहीं पता है तो आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं। 

भारत के कुछ अनोखे रेलवे स्टेशन 

सबसे पहले हम आपको कुछ ऐसे रेलवे स्टेशनों के बारे में बता देते हैं जो कि काफी अनोखे हैं और अपनी विलक्षण खूबियों के लिए देश भर में जाने जाते हैं: 

  • जहां से कोने-कोने के लिए ट्रेन मिलती है : मथुरा जंक्शन, उत्तर प्रदेश 
  • जहां ट्रेन एक साथ दो राज्यों में खड़ी होती है : नवापुर रेलवे स्टेशन, महाराष्ट्र 
  • ऐसा रेलवे स्टेशन जिसका नाम उल्टा सीधा एक समान है : कटक (ओडिशा), गदग (कर्नाटक) और कालका (हरियाणा) 
  • सबसे लंबे प्लेटफॉर्म वाला स्टेशन : सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली स्टेशन कर्नाटक

28 अक्षरों वाला रेलवे स्टेशन 

आपने अब तक भारत कई ऐसे रेलवे स्टेशनों के बारे में पढ़ा होगा जिनकी कोई न कोई खूबी। अब यदि आप 28 अक्षरों वाले रेलवे स्टेशन के बारे में जानना चाहते हैं तो बता दें कि, इस रेलवे स्टेशन का नाम 'वेंकटनरसिम्हाराजुवारिपेटा' (Venkatanarasimharajuvaripeta)' है।

which railway station name has 28 letters, 28 letters name railway station, longest name railway sta
Image Source : INDIAN RAIL INFO वेंकटनरसिम्हाराजुवारिपेटा स्टेशन।

यह तमिलनाडु की सीमा पर स्थित है और इसका कोड VKZ है। बता दें कि, ये रेलवे स्टेशन दक्षिण रेलवे के Arakkonam ब्रांच लाइन में आता है। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
भारत के राष्ट्रगान में कितने राज्यों के नाम आते हैं, सच्चे देशभक्त ही बता पाएंगे; आज जान लें जवाब

महाराणा प्रताप के हाथी का क्या नाम था, जिसे देख मुगल भी कांपते थे; चेतक समझने की गलती न करें
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।