1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारत के राष्ट्रगान में कितने राज्यों के नाम आते हैं, सच्चे देशभक्त ही बता पाएंगे; आज जान लें जवाब

भारत के राष्ट्रगान में कितने राज्यों के नाम आते हैं, सच्चे देशभक्त ही बता पाएंगे; आज जान लें जवाब

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : May 09, 2026 03:27 pm IST,  Updated : May 09, 2026 03:27 pm IST

Interesting Facts : सोशल मीडिया पर आपने कई तरह क्विज देखे और खेले होंगे। आज हम भी आपके लिए ऐसा ही क्विज लेकर आए हैं जिसमें आपको एक सवाल का जवाब देना है।

 Trending GK Quiz,How many state are included in National Anthem, National Anthem, National Anthem f- India TV Hindi
भारत का राष्ट्रीय ध्वज। Image Source : PEXELS

Interesting Facts :26 जनवरी और 15 अगस्त से लेकर क्रिकेट मैच तक कई ऐसे मौके आते हैं जब राष्ट्रगान गाया जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग राष्ट्रगान गाते हैं और उसके सम्मान में खड़े होते हैं। हमारे राष्ट्रगान जन,गण, मन... को छोटी उम्र से ही बच्चों को सिखाया जाता है ताकि उनमें राष्ट्रभक्ति का भाव जाग्रत हो। यही वजह है कि, राष्ट्रगान की धुन बजते ही मन देशभक्ति के भाव से विह्वल हो जाता है। मगर, राष्ट्रगान गाते समय आपने कभी सोचा है कि, इसमें भारत के कुल कितने राज्यों का नाम आता है ? 52 सेकंड के राष्ट्रगान को गाते समय अगर आपने कभी इस तरफ गौर नहीं किया है तो आज हम आपको इसका सही जवाब देने वाले हैं। 

कब और किसने लिखा था राष्ट्रगान 

सबसे पहले तो आपको बता दें कि, भारत का राष्ट्रगान 'जन गण मन...' नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा लिखा गया था। 27 दिसंबर, 1911 को कोलकाता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में पहली बार भारत का राष्ट्रगान गाया गया था। यह मूल रूप से बांग्ला भाषा में रचित था, जिसके पहले छंद को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रगान के रूप में अपनाया गया। 

भारत में राष्ट्रगान से जुड़े नियम 

भारत का राष्ट्रगान विभिन्न अवसरों पर बजाया या गाया जाता है। राष्ट्रगान के सही संस्करणों, उन्हें बजाए या गाए जाने के अवसरों और ऐसे अवसरों पर उचित शिष्टाचार का पालन करके राष्ट्रगान के प्रति सम्मान दिखाने की आवश्यकता के संबंध में समय-समय पर निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों का सार सामान्य जानकारी और मार्गदर्शन के लिए इस सूचना पत्रक में संकलित किया गया है। बता दें कि, राष्ट्रगान को लेकर नियम है कि जब भी राष्ट्रगान गाया या बजाया जाए, श्रोताओं को सावधान मुद्रा में खड़ा होना चाहिए। हालांकि, जब किसी समाचार रील या वृत्तचित्र के दौरान राष्ट्रगान फिल्म के एक भाग के रूप में बजाया जाता है तो श्रोताओं से खड़े होने की अपेक्षा नहीं की जाती है क्योंकि खड़े होने से फिल्म का प्रदर्शन बाधित होगा और राष्ट्रगान की गरिमा बढ़ाने के बजाय अव्यवस्था और भ्रम की स्थिति उत्पन्न होगी। राष्ट्रीय ध्वज फहराने की तरह ही, राष्ट्रगान को अंधाधुंध गाने या बजाने से बचना लोगों की विवेकशीलता पर छोड़ दिया गया है। 

राष्ट्रगान में कुल कितने राज्यों के नाम हैं 

बता दें कि, राष्ट्रगान को कंठस्थ कर चुके कई लोगों को आज भी नहीं पता कि आखिर हमारे राष्ट्रगान 'जन,गण,मन अधिनायक जय हे...' में ​कुल कितने राज्यों का नाम आता है। यदि आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो जान लीजिए कि, हमारे राष्ट्रगान में कुल 7 राज्यों का नाम आता है। इन 7 राज्यों में पंजाब, सिंधु, गुजरात, मराठा (महाराष्ट्र), द्रविड़ (दक्षिण भारत), उत्कल (उड़ीसा) और बंग (बंगाल) के नाम आते हैं। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
ट्रेनों के कोच का रंग लाल, हरा और नीला क्यों होता है, वजह सुनकर यकीन करना मुश्किल; जानिए जवाब

मुंबई में समंदर के किनारे पड़े पत्थर कहां से आए हैं, इनका क्या काम है; जवाब हैरत में डाल देगा
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।