1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़कियों के क्लास में अचानक डोगेश भाई ने मारी एंट्री, Video देख लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

लड़कियों के क्लास में अचानक डोगेश भाई ने मारी एंट्री, Video देख लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो अभी काफी वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट करके अपना रिएक्शन दिया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

Viral video, viral news, trending video- India TV Hindi
Image Source : X/@GHARKEKALESH लड़कियों के क्लास में आ गया कुत्ता

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन कई सारे वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं। उन्हें हजारों और लाखों लोग देखते भी हैं। आप भी सोशल मीडिया पर अगर हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह भी जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल भी होते हैं। वायरल वही वीडियो या फोटो होते हैं जो सबसे अलग होते हैं या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। आपने अब तक ऐसे न जानें कितने सारे वीडियो देखे होंगे और अब उसमें आप एक नया वीडियो शामिल कर लीजिए। आइए आपको बताते हैं कि वायरल हो रहे नए वीडियो में क्या दिखा।

क्लासरूम में कुत्ते ने मारी एंट्री

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो लड़कियों के एक क्लास का है। सभी लड़कियां अपनी-अपनी सीट पर बैठी हुई हैं और तभी एक कुत्ता अंदर आ जाता है। वो दो लाइनों के बीच की जगह में ऐसे टहलते हुए नजर आ रहा है जैसे वहां लड़कियां परीक्षा दे रही हैं और वो वहां का इंवीजिलेटर हो। वो एक लड़की के पास जाकर खड़ा भी हो जाता है और फिर से टहलने लगता है। उसे ऐसे देख कई सारी लड़कियां हंसते हुए नजर आती हैं। अब इस वीडियो में सबसे ऊपर 'यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली' लिखा हुआ है और वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 49 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एग्जाम इंस्पेक्टर है, चेक करने आया है। दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ सूंघ लिया है, वही ढूंढ रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- हे प्रभु ये क्या हो रहा है। चौथे यूजर ने लिखा- बिना कोटा के एंट्री मिल गई।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऑनलाइन इंटरव्यू में होशियारी दिखा रहा था लड़का मगर दोस्त ने फेर दिया पानी, Video देख नहीं रुकेगी हंसी

कार की खिड़की खुलते ही AQI ने पकड़ी रफ्तार, आंकड़ा देख आप भी माथा पकड़ लेंगे