1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पिकअप का गुप्त चैंबर खोलते ही निकले 4 करोड़, ठूंस-ठूंसकर भरे थे नोट, नागपुर से मिला कनेक्शन; देखें VIDEO

पिकअप का गुप्त चैंबर खोलते ही निकले 4 करोड़, ठूंस-ठूंसकर भरे थे नोट, नागपुर से मिला कनेक्शन; देखें VIDEO

दुर्ग के खुर्सीपार में पुलिस ने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की भारी-भरकम नकदी बरामद की है। इसे पिकअप के पिछले हिस्से में मॉडिफाई कर बनाए गए एक गुप्त चेंबर में छिपाकर रखा गया था।

पिकअप के गुप्त तहखाने...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पिकअप के गुप्त तहखाने से 4 करोड़ कैश बरामद।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग के खुर्सीपार में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो पिकअप से करीब 4 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। मामले में वाहन चालक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। नकदी को वाहन के पिछले हिस्से में मॉडिफाई कर बनाए गए विशेष गुप्त चेंबर में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने वाहन में सवार 2 व्यक्तियों को पकड़कर रकम के स्रोत, स्वामित्व और परिवहन के उद्देश्य के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।

कैसे पकड़ी गई करोड़ों की नकदी?

जानकारी के मुताबिक, खुर्सीपार पुलिस डबरापारा के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान रायपुर से नागपुर की ओर जा रही बोलेरो पिकअप क्रमांक CG 04 QU 5996 को रोककर तलाशी ली गई। पिकअप वाहन रायपुर से नागपुर की ओर जा रहा था। रात करीब 11 बजे हुई जांच के दौरान पुलिस को वाहन के पिछले हिस्से की बनावट संदिग्ध लगी। इसके बाद जब गहन तलाशी ली गई, तो वाहन में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में नकदी का खुलासा हुआ।

Image Source : reporter inputपुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है।

मॉडिफाई किए गए हिस्से में बना था गुप्त चेंबर

तलाशी के दौरान पुलिस को पिकअप वाहन के पिछले हिस्से में विशेष रूप से बनाया गया एक गुप्त चेंबर मिला। इस चेंबर में भारी मात्रा में नकदी छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने जब नकदी की जांच की, तो रकम करीब 4 करोड़ रुपये बताई गई। दरअसल, वाहन के पिछले हिस्से को मॉडिफाई कर पूरी तरह बंद किया गया था। इसी हिस्से में एक विशेष गुप्त चेंबर बनाया गया था, जिसमें कैश छिपाकर रखा गया था। चेंबर खोलने पर पुलिस को कुल 4,00,00,000 (चार करोड़ रुपये) मिले।

लाइव तलाशी वीडियो-

भावेशभाई डाबी और विष्णुदेव दुबे हिरासत में

पुलिस ने मौके से चालक भावेशभाई डाबी और विष्णुदेव दुबे को हिरासत में लिया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम कहां से लाई गई थी और इसे नागपुर क्यों ले जाया जा रहा था।

नकदी के स्रोत और पूरे मामले की जांच के लिए आयकर विभाग को भी सूचना दी जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि नकदी को रायपुर से नागपुर अवैध रूप से हवाला के लिए भेजा जा रहा था। फिलहाल, मामले में आगे की जांच जारी है।

(रिपोर्ट- सिंकदर खान)

यह भी पढ़ें-

खैर लकड़ी की अवैध तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 1 करोड़ 70 लाख रुपये कैश बरामद, छापेमारी में और क्या मिला?

ये कैसी आफत! फ्री मिठाई मांग रहे इंफ्लुएंसर को लोगों ने कैश ऑन डिलीवरी पर भेजा लाखों का सामान, कहा-'पेमेंट कर देना'