1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्कूल में हो रही थी प्रार्थना और तभी बच्चे ने किया कुछ ऐसा कि Video हो गया वायरल, देखिए

स्कूल में हो रही थी प्रार्थना और तभी बच्चे ने किया कुछ ऐसा कि Video हो गया वायरल, देखिए

अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद बहुत सारे लोगों को अपने स्कूल के दिनों की याद आ जाएगी। वायरल हो रहा वीडियो हर किसी को पसंद आने वाला है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@CHAPRAZILA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और लोगों को जब भी कुछ ऐसा दिखता है जो उन्हें सबसे हटके या फिर बहुत ही प्यारा दिखता है या फिर कुछ गलत या बहुत अच्छा होता भी दिखता है तो लोग तुरंत ही फोन निकालते हैं और उसे रिकॉर्ड कर लेते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो वहां आपको ऐसे कई सारे वीडियो दिखते होंगे क्योंकि जो लोग वीडियो रिकॉर्ड करते हैं, वो वहीं पर पोस्ट करते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो बहुत ही प्यारा सा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं कि उसमें ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि स्कूल में प्रार्थना चल रही है। इस दौरान सभी बच्चे प्रार्थना करने में लगे हुए हैं मगर एक बच्चा कैंडी खाने में लगा हुआ है। वो मासूम बच्चा चुपचाप कैंडी खा रहा है लेकिन प्रार्थना चल रही है तो वो आंखें भी नहीं खोल रहा है। वहीं एक दूसरा बच्चा उसे देखने में लगा हुआ है। बच्चा जब कैंडी खा लेता है तो उसकी स्टिक को जेब में रख लेता है और फिर से हाथ जोड़ लेता है मगर तब तक प्रार्थना खत्म हो गई थी। वायरल हो रहा वीडियो आप भी देखिए, आपको जरूर पसंद आएगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'स्कूल में प्रार्थना के समय कितनी चालाकी से यह चॉकलेट खा रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा- आंख बंद करके खा रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- इतने छोटे बच्चे पर क्या कार्रवाई होगी। तीसरे यूजर ने लिखा- भगवान भी सोच रहे होंगे कि प्रार्थना बाद में होगी, पहले चॉकलेट का भोग लग गया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इंटरनेट रिचार्ज का क्या फायदा अगर नहीं देखा यह Video, बच्चा जीत लेगा आपका दिल

इस मजदूर की बुद्धि को मेरा दंडवत प्रणाम है, कलाकारी का Video हो रहा वायरल