1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इंटरनेट रिचार्ज का क्या फायदा अगर नहीं देखा यह Video, बच्चा जीत लेगा आपका दिल

इंटरनेट रिचार्ज का क्या फायदा अगर नहीं देखा यह Video, बच्चा जीत लेगा आपका दिल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 25, 2026 02:52 pm IST,  Updated : Mar 25, 2026 02:52 pm IST

एक छोटे से बच्चे का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वीडियो इतना प्यारा है कि वो आपका भी दिल जीत लेगा। वीडियो देखने के बाद कई सारे लोगों ने रिएक्ट भी किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/OFFICIAL.MOV

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां एक बार कोई आ जाए तो फिर बोरियत का मतलब ही भूल जाएगा क्योंकि सोशल मीडिया पर हर दिन ऐसे कई सारे वीडियो देखने को मिल जाते हैं जो लोगों को खूब पसंद आते हैं। इसमें हंसी-मजाक से लेकर डांस तक और इसके अलावा भी खूब सारे वीडियो होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप भी हर दिन कई सारे वायरल वीडियो देखते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपका दिल जीत लेगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बच्चे फुटबॉल खेल रहे हैं मगर सभी का ध्यान उस बच्चे ने खींचा जो गोलकीपर है। दरअसल वो गेम तो अच्छे से खेल ही रहा है मगर वो साथ ही साथ Chill भी कर रहा है। वो बच्चा गोल होने से रोकता और फिर से अपनी जगह पर आकर मस्त डांस करते दिखता है और वो बच्चा अपने ही स्टेप्स में डांस कर रहा है। उसे जब आप देखेंगे तो वो बच्चा आपका दिल जीत लेगा और वीडियो के वायरल होने का कारण भी वही बच्चा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर official.mov नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 66 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- प्यारा गोल कीपर। दूसरे यूजर ने लिखा- ट्रेंड सेटर है। तीसरे यूजर ने लिखा- बच्चा गलत प्लेटफॉर्म पर है। चौथे यूजर ने लिखा- ये Chill करने के लिए बना है मगर खेलने पड़ रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस मजदूर की बुद्धि को मेरा दंडवत प्रणाम है, कलाकारी का Video हो रहा वायरल

काका को अपनी जिंदगी से प्यार नहीं है शायद, हरकत देखकर आप भी कुछ ऐसा ही कहेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।