नोएडा में बढ़ते आवासीय किराए और महंगाई ने एक बार फिर चर्चा छेड़ दी है। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के रहने वाले अखंड नाम के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर शहर के महंगे किराए और छोटी जगहों पर सवाल उठाया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @liveakhand नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में अखंड नोएडा की ऊंची-ऊंची इमारतों के बीच खड़े होकर कहते हैं, “मैं अभी नोएडा में हूं। मेरा मूल निवास बांदा (उत्तर प्रदेश) है। वहां छोटे-छोटे प्लॉट पर अपने घर बने होते हैं, जिनमें हम रहते हैं। यहां नोएडा में देखो, ये इमारतें… लोग इन छोटे-छोटे घरों में किसी तरह गुजारा कर रहे हैं। 2 बीएचके फ्लैट में दो छोटे-छोटे कमरे होते हैं और लोग उसी में रह रहे हैं।”
क्यों नोएडा आते हैं लोग
इस वीडियो में वे आगे कहते हैं कि करियर के अवसर यहां ज्यादा हैं, इसलिए लोग आते हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह सब सही मायने में फायदेमंद है? “लोग 25,000 रुपये कमाते हैं और पूरा 25,000 रुपये सिर्फ कमरे के किराए में खर्च कर देते हैं। इतने छोटे कमरों के लिए इतना महंगा किराया!” अखंड ने लोगों से आग्रह किया कि वे बड़े शहर आने से पहले सोच-समझकर फैसला लें। क्या वे पूरी सैलरी किराए में उड़ाकर रहना चाहते हैं, या थोड़ी बचत के साथ अच्छे जीवन स्तर को प्राथमिकता देना चाहते हैं।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'यही बड़े शहर के जीवन की सच्चाई है।'
दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'नोएडा में किराया बेकाबू होता जा रहा है।'
तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'उन्होंने वाकई में एक सही बात कही है।'
चौथे यूजर ने लिखा कि, 'यह एक बेहद प्रासंगिक समस्या है।'
क्यों बढ़ रहे दाम
यूजर्स का कहना है कि आईटी हब, मेट्रो कनेक्टिविटी और जॉब ऑपर्चुनिटीज की वजह से मांग बढ़ी है, लेकिन सप्लाई और महंगाई ने किराए को आसमान छूने पर मजबूर कर दिया है। कई युवा प्रोफेशनल्स बताते हैं कि सैलरी का बड़ा हिस्सा सिर्फ आवास पर ही खर्च हो जाता है, जिससे बचत करना मुश्किल हो जाता है।
गौरतलब है कि, इससे पहले एक महिला ने नोएडा की जलमग्न सोसायटी की चौंकाने वाली तस्वीरें दिखाई थीं। जहां रेंट 30 हजार रुपये ज्यादा था।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
'इस नज़ारे की कीमत चुकानी पड़ी...' नोएडा में ₹29,000 फ्लैट का किराया चुकाने के बाद महिला रिएक्शन वायरल, Video