1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नदी में फंसी फॉर्च्यूनर गाड़ी को हाथी ने खींचकर बाहर निकाला, करोड़ों लोगों ने देखा यह Video

नदी में फंसी फॉर्च्यूनर गाड़ी को हाथी ने खींचकर बाहर निकाला, करोड़ों लोगों ने देखा यह Video

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक हाथी ने नदी में फंसी फॉर्च्यूनर को खिलौने की तरह खींचकर बाहर निकाल दिया।

फॉर्च्यूनर गाड़ी को खिंचता हाथी- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA फॉर्च्यूनर गाड़ी को खिंचता हाथी

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ अनोखा और हैरान करने वाला देखने को मिलता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसमें केरल के एक गांव में एक विशालकाय हाथी ने नदी में फंसी टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी को रस्सी से खींचकर बाहर निकाल लिया। यह घटना केरल के पलक्कड़ जिले के थिरुवेगप्पुरा गांव की है, जहां एक सफेद रंग की टोयोटा फॉर्च्यूनर नदी में बुरी तरह फंस गई थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि गाड़ी का ज्यादातर हिस्सा पानी में डूबा हुआ है, और केवल उसका अगला बायां पहिया पानी के ऊपर दिखाई दे रहा है। ड्राइवर ने कई कोशिशों के बावजूद गाड़ी को बाहर नहीं निकाला जा सका। ऐसे में स्थानीय लोगों ने एक अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने एक महावत और उसके हाथी ‘थिरुवेगप्पुरा शंकरनारायणन’ को बुलाया। 

हाथी ने फॉर्च्यूनर गाड़ी को खिंचकर बाहर निकाला 

हाथी ने रस्सी को अपनी सूंड से पकड़ा, जो गाड़ी के अगले टो हुक से बंधी थी। इसके बाद, महावत के निर्देश पर हाथी ने अपनी पूरी ताकत लगाई और भारी-भरकम फॉर्च्यूनर को कुछ ही मिनटों में नदी से बाहर खींच लिया। मालूम हो कि एक फॉर्च्यूनर गाड़ी का वजन 2,105 से 2,735 किलोग्राम तक हो सकता है। ऐसे में हाथी ने उस फॉर्च्यूनर गाड़ी को एक झटके में बाहर निकाल दिया। यह नजारा इतना प्रभावशाली था कि इसे देखकर हर कोई दंग रह गया। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @saidkoya90 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक एक करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और करीब 18 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। 

वीडियो देख लोग रह गए दंग

इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। लोग हाथी की ताकत और समझदारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “हम टो ट्रक की जगह हाथी का इस्तेमाल करते हैं, एकदम इको-फ्रेंडली और शाही अंदाज।” दूसरे ने मजाक में लिखा- “हाथी के सामने फॉर्च्यूनर तो कागज की नाव की तरह लग रही है।” भारतीय संस्कृति में हाथियों को सदियों से सम्मान दिया जाता रहा है। उनकी ताकत, बुद्धिमत्ता और वफादारी के लिए उनकी पूजा की जाती है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

VIDEO: बाघ के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था शख्स, आगे जो हुआ देख कांप गया लोगों का कलेजा

सिर से लेकर पांव तक लिपटा दिखा छिपकलियों का पूरा कुनबा, Video देख कांप गया लोगों का कलेजा