1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फ्रांस के राष्ट्रपति की पत्नी ने उन्हें सबके सामने मारा तमाचा? वायरल हुआ Video, जानिए आखिर हुआ क्या था

फ्रांस के राष्ट्रपति की पत्नी ने उन्हें सबके सामने मारा तमाचा? वायरल हुआ Video, जानिए आखिर हुआ क्या था

इमैनुएनल मैक्रों की पत्नी उनसे 24 साल बड़ी हैं। 17 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पत्नी को शादी के लिए प्रपोज किया था। लेकिन मैक्रों के परिवार को ये रिश्ता हरगिज मंजूर नहीं था। लिहाजा उनकी शादी काफी विवादित बन गई थी। समाज ने भी उनकी शादी का काफी विरोध किया था।

इमैनुएनल मैक्रों की पत्नी उन्हें मारती हुईं- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA इमैनुएनल मैक्रों की पत्नी उन्हें मारती हुईं

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों ने उन्हें थप्पड़ मारा। यह वीडियो वियतनाम की राजधानी हनोई का बताया जा रहा है। जहां मैक्रों अपनी पत्नी के साथ वियतनाम के दौरे पर थे। इस घटना ने सोशल मीडिया पर हलचल मचाकर रख दी। वायरल वीडियो फ्रांसीसी राष्ट्रपति भवन, एलिसी पैलेस, में भी चर्चा का विषय बन गया। जिसके बाद एलिसी पैलेस को इस मामले पर अपना स्पष्टीकरण देना पड़ा। आइए, इस वायरल वीडियो की सच्चाई और इसके पीछे की कहानी को जानते हैं कि क्या सच में फ्रांसीसी राष्ट्रपति को उनकी पत्नी ने सबके सामने थप्पड़ मारा था या फिर ये कोई आपसी हंसी-मजाक था।

वायरल वीडियो में पत्नी के हाथों थप्पड़ खाते नजर आए राष्ट्रपति

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राष्ट्रपति मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट हनोई में एक विमान से उतर रहे हैं। इसी दौरान ब्रिगिट मैक्रों को अपने पति के चेहरे पर हाथ से धक्का देते या थप्पड़ मारते हुए उनका वीडियो कैमरे में कैद हो गया। इस दौरान राष्ट्रपति मैक्रों थोड़ा असहज भी नजर आए लेकिन अगले ही पल उन्होंने तुरंत इस मौके को संभालने की कोशिश की और स्वागत करने वाले प्रतिनिधिमंडल की ओर हाथ हिलाते नजर आए। शायद उन्हें यह पता था कि नीचे पत्रकारों का जमावड़ा और कैमरों का फोकस उन पर ही है। वीडियो में दोनों पति-पत्नी के बीच तनावपूर्ण माहौल भी दिखाई देता है, क्योंकि वे एक-दूसरे का हाथ थामे बिना प्लेन से नीचे उतरे।

शुरुआती प्रतिक्रिया और फ्रांसीसी सरकार का बयान

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, फ्रांसीसी सरकार ने इसे खारिज करने की कोशिश की। शुरुआत में एलिसी पैलेस ने दावा किया कि यह वीडियो AI से बनाया गया है और यह फर्जी है। हालांकि, बाद में वीडियो की सत्यता की पुष्टि होने पर राष्ट्रपति भवन का रुख बदल गया। मैक्रों के एक करीबी सहयोगी ने इसे "पति-पत्नी के बीच का मजाक-मस्ती बताया। यहीं चीज फ्रांसीसी मीडिया ने भी बताया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, एलीसी के एक अधिकारी ने कहा, "यह एक ऐसा क्षण था जब राष्ट्रपति और उनकी पत्नी यात्रा की शुरुआत से पहले एक आखिरी बार हंसी-मजाक करके आराम कर रहे थे। यह उनके निकटता का क्षण था।"  

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा। जिसके बाद लोग इस बात का मजाक बनाने लगे कि आखिर राष्ट्रपति भी अपनी बीवी से बच नहीं पाता। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "मेहरारु है कुछ भी कर सकती है।" दूसरे ने लिखा- "आप राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री बनकर भले ही देश को कंट्रोल कर रहे हो, लेकिन अगर आप शादीशुदा हैं तो आपका कंट्रोल आपकी वाइफ के ही हाथ में होता है।" 

मैक्रों की लव स्टोरी

इमैनुएल और ब्रिगिट मैक्रों की प्रेम कहानी दुनिया भर में मशहूर है। ब्रिगिट, जो मैक्रों से 24 साल बड़ी हैं, उनकी स्कूल टीचर थीं। जब मैक्रों केवल 15 साल के थे, तब उनकी मुलाकात ब्रिगिट से हुई थी, जो उस समय शादीशुदा और तीन बच्चों की मां थीं। मैक्रों ने 17 साल की उम्र में ब्रिगिट को प्रपोज किया था, और 2007 में दोनों ने शादी कर ली थी। इस रिश्ते को लेकर उस समय समाज और मैक्रों के परिवार में काफी विरोध हुआ था, लेकिन दोनों ने अपने प्यार को कायम रखा। ब्रिगिट आज भी मैक्रों के राजनीतिक और निजी जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

IPL देखने आए अंकल ने मैच छोड़ चीयरलीडर्स पर किया फोकस, Video देख लोगों ने कहा- चचा का गोल क्लियर है

GYM में पसीना बहाते दिखीं 93 साल की दादी, टफ एक्सरसाइज से दी उम्र को मात