A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बीरबल के दिमाग में भी नहीं आ सकता ऐसा तगड़ा जुगाड़, आप भी देखिए वायरल Video

बीरबल के दिमाग में भी नहीं आ सकता ऐसा तगड़ा जुगाड़, आप भी देखिए वायरल Video

कई लड़के कुछ ऐसा दिमाग लगाते हैं कि उसे देखकर अपना दिमाग घूम जाता है और साथ में हंसी भी आती है। हर दिन ऐसा कोई न कोई वीडियो वायरल हो जाता है और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/MANGRU_SIGMA_MEMES वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियों में ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब लोगों का अतरंगी और तगड़ा जुगाड़ देखने को न मिलता हो। हर दिन लोग किसी ने किसी काम में कोई न कोई जुगाड़ करता ही है और कई बार लोग इसका वीडियो भी बना लेते हैं जो हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं। कई सारे जुगाड़ तो इतने यूनिक होते हैं कि उनके वीडियो वायरल हो ही जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर अब तक ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे और अब उस लिस्ट में एक नया वीडियो जोड़ने का समय आ गया है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि कुछ लड़के पूरी तरह से तैयार हैं। वो सभी किसी शादी में जाने के लिए तैयार हुए होंगे। तभी एक लड़का आता है और वो झोले के लिए पूछता है। वो उसमें अपने पुराने वाले जूते रखना चाहता था। वीडियो बनाने वाला बंदा बोलता है कि देख इधर-उधर कहीं होगा। तभी झोला खोजने वाले बंदे की नजर पास में खड़े दोस्त के कोट में लगे पॉकेट स्क्वायर पर पड़ती है। वो उसे निकालता है तो पता चलता है कि उस बंदे ने एक झोले को ही पॉकेट स्क्वायर बनाकर लगा दिया था। अब आपने भी ऐसा जुगाड़ शायद ही कभी देखा होगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर mangru_sigma_memes नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'लड़कों का अपना अलग ही स्टाइल होता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 93 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या स्टाइल है भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- चिल्ला चिल्लाकर सभी को स्कीम बता दे। तीसरे यूजर ने लिखा- खाना रखकर लाने का जुगाड़ था वो। चौथे यूजर ने लिखा- जुगाड़ का स्वैग तो देखो। पांचवें यूजर ने लिखा- पॉकेट स्क्वायर झोला। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस लड़की के मुंह से उसके कारनामे सुन दिमाग हिल जाएगा, Video हो रहा है खूब वायरल

शख्स ने सबसे अनोखे अंदाज में शादी के लिए किया प्रपोज, अब Video हो रहा है वायरल