A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसके आगे तो जुगाड़ भी नतमस्तक हो जाएगा, आप भी देखिए ऐसा क्या किया

इसके आगे तो जुगाड़ भी नतमस्तक हो जाएगा, आप भी देखिए ऐसा क्या किया

अभी एक छोटा सा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बहुत ही अतरंगी जुगाड़ देखने को मिला। आपने अब तक ऐसा जुगाड़ पहले नहीं देखा होगा। आइए फिर नए वायरल हो रहे जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

Viral video, Viral jugaad- India TV Hindi
Image Source : IG/MAXIMUM_MANTHAN ऐसा जुगाड़ कभी देखा है?

इंडिया में रहने वाले लोगों के अंदर और कोई खूबी आपको दिखे या फिर न दिखे, जुगाड़ करने की खूबी जरूर ही देखने को मिल जाएगी। हर दिन सोशल मीडिया पर जुगाड़ का कोई न कोई वीडियो पोस्ट होता ही है। उन्हीं सब में से कुछ वीडियो जो सबसे अलग होते हैं या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हर रोज एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी खूब सारे जुगाड़ के वायरल वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जुगाड़ देखने को मिला। आइए आपको इस जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

शख्स ने क्या जुगाड़ किया?

आपने बचपन से लेकर अभी तक जलेबी तो खूब खाई होगी। आपने दुकान पर यह भी देखा होगा कि हलवाई जलेबी को कैसे बनाते हैं। हलवाई एक कपड़े में जलेबी का बैटर डालते हैं और फिर गर्म तेल में जलेबी बनाते हैं। लेकिन जुगाड़ करने वाले लोग इसमें भी जुगाड़ खोज लेते हैं। वायरल हो रहे वीडियो मे नजर आता है कि एक बंदे ने तेल के डिब्बे में बैटर डाला हुआ है और उस डिब्बे को दबाकर बैटर को तेल में निकालता और जलेबी बनाता है। उसके जुगाड़ के कारण वीडियो वायरल हो रहा है। 

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर maximum_manthan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है । खबर लिखे जाने तक वीडियो को 24 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखन के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- अलग ही लेवल का बंदा है। दूसरे यूजर ने लिखा- निहार शांति जलेबी। तीसरे यूजर ने लिखा- निंजा टेक्निक भाई। चौथे यूजर ने लिखा- इतने नए आईडिया कहां से आते हैं। वहीं कई सारे लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मां तो बहुत देखी लेकिन ऐसी पहले कभी नहीं देखी, वायरल हो रहे Video को जरा आप भी देखिए

रेलवे स्टेशन पर क्यों होता है पानी का ये कनेक्शन? ट्रेन धोने के लिए तो बिल्कुल भी नहीं