1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Veg Burger खाने वाले भी खुद को नहीं कह सकते Full Vegetarian, वीडियो देखकर पता चलेगा क्यों!

Veg Burger खाने वाले भी खुद को नहीं कह सकते Full Vegetarian, वीडियो देखकर पता चलेगा क्यों!

अगर आप बाजार में जाकर बर्गर या फिर दुकान से 'बन' लाकर खाते हैं तो फिर यह खबर पूरी तरह से आपके लिए ही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो आपकी आंखें खोल देगा।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY वेज बर्गर खाने वाले अनजाने में खा रहे हैं अंडा

दुनिया में तीन तरह के लोग होते हैं। एक जो नॉन-वेज खाते हैं, दूसरे जो सिर्फ अंडा खाते हैं और तीसरे वे जो पूरी तरह से वेजिटेरियन होते हैं। आपको बता दें कि इस खबर को पढ़कर फुल वेजिटेरियन लोगों की एक बहुत बड़ी गलतफहमी दूर हो जाएगी। इतना ही नहीं बर्गर या फिर बन खाने वाले भी हैरान हो जाएंगे और फिर से बर्गर और बन खाने की जिद्द आज और अभी छोड़ देंगे।

वीडियो में सामने आई सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो किसी एक फैक्ट्री की है जहां पर कुछ कर्मचारी बर्गर वाला बन तैयार कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स मैदा, मिल्क पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, पिसी हुई चीनी, नमक, दही, तेल, दूध सभी को एक पटरे पर रखकर उन्हें अच्छे से मिला रहा है। इसके बाद वह बंदा उन्हें आटे की तरह गूंथते हुए नजर आ रहा है। इस दौरान आप देख सकते हैं कि वहां सफाई को कोई नामो-निशान नजर नहीं आ रहा है। इतना ही नहीं वीडियो का अंत फुल वेजिटेरियन लोगों की यह गलत फहमी दूर कर देगा कि बर्गर खाने के बाद किस तरह वे फुल वेजिटेरियन नहीं रहे। दरअसल वीडियो आप देख सकते हैं कि इस शख्स ने बन की कोटिंग करने के लिए अंडे का इस्तेमाल किया है। वीडियो देखने के बाद लोग हैरान हो गए।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर thefitjodi नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि अगर आप बर्गर खाते हो तो पूरी वीडियो ध्यान से देखो। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2.7 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये तो हमें पता ही नहीं था। दूसरे यूजर ने लिखा- अब हम खाए तो क्या खाए?

ये भी पढ़ें-

Viral: एक गोलगप्पा खाओ और 'लुगाई' फ्री, लेकिन ऑफर पर नियम व शर्तें लागू!

खर्राटा मारकर सो जाओ और खूब पैसा कमाओ, यहां चालू है ये 'ड्रीम' स्कीम