1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खर्राटा मारकर सो जाओ और खूब पैसा कमाओ, यहां चालू है ये 'ड्रीम' स्कीम

खर्राटा मारकर सो जाओ और खूब पैसा कमाओ, यहां चालू है ये 'ड्रीम' स्कीम

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 26, 2023 05:01 pm IST,  Updated : Nov 26, 2023 05:01 pm IST

खर्राटा लेने की वजह से लोग काफी परेशान रहते हैं। मगर आपको शायद यह नहीं पता होगा कि एक देश ऐसा भी है जहां खर्राटा लेने वालों को हर सप्ताह आर्थिक मदद की जाती है। वहां के कई लोग इसका फायदा भी उठा रहे हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
इस देश में खर्राटा लेने वालों को भी मिलता है पैसा Image Source : SOCIAL MEDIA

अकसर लोगों को अपनी खर्राटे वाली आदत को लेकर लोगों के बीच शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। इसके अलावा उसके पार्टनर को भी सोते समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि खर्राटा लेने वालों को किसी देश में पैसा देकर उनकी आर्थिक मदद की जाती होगी। जी हां, यह बात सच है। दरअसल ब्रिटेन की सरकार अपने देश में उन लोगों को हर हफ्ते पैसे देती है जिन्हें खर्राटे लेने की आदत है। इसके लिए ऐसा जरूरी नहीं है कि आप वहीं के रहने वाले हों, केवल बीते तीन सालों में से कम से कम दो साल आप यूके में रहे हो और आगे भी वहां रहेंगे।

क्या है यह योजना?

डेली स्टार वेबसाइट के मुताबिक ब्रिटेन की डिपार्टमेंट फॉर वर्क एंड पेंशन (DWP) विभाग से पर्सनल इंडिपेंडेंस पेमेंट (PIP) में ब्रिटिशर्स को हर सप्ताह £156 यानी करीब 16 हजार रुपये मिल सकते हैं। इस योजना से वर्तमान में आर्थिक संकट झेल रहे लोगों को काफी राहत मिल सकती है। आपको बता दें कि यह भुगतान हर चार सप्ताह में किया जाता है। इसके तहत विशिष्ट स्वास्थ्य आवश्यक्ता (specific health needs), स्थितियों और विकलांग लोगों के लिए £156 तक की मदद की जाती है। सरकार ने इसकी पूरी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई हुई है।

कौन कर सकता है दावा?

इस योजना का लाभ उठाने के लिए वहां के लोगों की ऐसी स्थिती होनी चाहिए जिस वजह से उन्हें पिछले 3 महीनों से अपनी जिंदगी बीताने में दिक्कत में आ रही हो।

इस योजना के तहत के Sleep apnoea (खर्राटा), Bronchiectasis, Cystic Fibrosis, Asthma, Pulmonary fibrosis समेत कई अलग-अलग तरह की बीमारियों से जूझ रहे लोगों को आर्थिक मदद की जाती है।

ये भी पढ़ें-

Viral Video: आपने कभी देखा है Singing Dosa, जानिए लोगों ने क्यों दिया यह अनोखा नाम

कमाल है! 1-2 नहीं 5 बच्चों को लेकर बाइक पर जाता दिखा शख्स, पूछने पर बताया ऐसा कारण कि पुलिस भी हंसने लगी, देखें वीडियो

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।