A
Hindi News वायरल न्‍यूज मोबाइल की बैट्री चबाते समय मुंह पर हुआ जोरदार विस्फोट, लड़के का ये Viral Video देख सचमुच कांप जाएंगे

मोबाइल की बैट्री चबाते समय मुंह पर हुआ जोरदार विस्फोट, लड़के का ये Viral Video देख सचमुच कांप जाएंगे

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो ने चिंता पैदा कर दी है। इस वीडियो में शख्स द्वारा मोबाइल की बैट्री चबाई जा रही थी और उसी समय मुंह पर विस्फोट हो गया।

phone battery explosion, lithium battery safety, mobile shop accident, battery explosion injury, che- India TV Hindi Image Source : X/@ROSE_K01 लड़के के मुंह पर फट गई बैट्री।

Viral Video : मोबाइल की बैटरी फटने के हादसे मुख्य रूप से खराब बैटरी, लोकल चार्जर का उपयोग, ओवरहीटिंग, या शारीरिक क्षति (गिरना/दबना) के कारण होते हैं। ऐसे मामले आमतौर पर सामने आते रहते हैं जिनमें बैट्री के फटने के किस्से सबसे ज्यादा वायरल होते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए ​एक ऐसे ही वीडियो में मोबाइन की बैट्री से हुआ हादसा दिखाया गया है। दरअसल, वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे मोबाइल की बैट्री चबाते लड़का के मुंह पर ही बैट्री फट गई। जोरदार विस्फोट से निकली आग के कारण बच्चा बुरी तरह जल गया और घायल हो गया।

एक्स पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को एक्स पर @rose_k01 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। पोस्ट पर कैप्शन में लिखा है, 'एक मोबाइल की दुकान में एक चौंकाने वाली घटना घटी जब एक लड़का लिथियम फोन की बैट्री चबाने लगा। कुछ ही सेकंड में बैट्री फट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल लड़के को तुरंत चिकित्सा उपचार के लिए ले जाया गया।' वीडियो में आगे मोबाइल दुकान के मालिक को अपनी जान के डर से घबराते हुए और जली हुई बैट्री को फेंकते हुए भी देखा जा सकता है।

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन 

इस वीडियो के वायरल होने के बाद इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'अन्य बैट्रियों की तुलना में लिथियम में उच्च ऊर्जा भंडार होता है। इसके साथ छेड़छाड़ न करें।' दूसरे ने लिखा कि, 'चौंकाने वाली बात नहीं बेवकूफी! सरासर बेवकूफी।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'कोई बैटरी क्यों चबाएगा?' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'क्या वह पागल है? वह बैट्री कैसे खा सकता है?' एक और यूजर ने लिखा कि, 'एक पल की मूर्खता जीवन भर का नुकसान पहुंचा सकती है।' 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
रेलवे ट्रैक की पटरियों में जंग क्यों नहीं लगती, सुनकर दिमाग हिल जाएगा; बहुत कम लोगों को पता है जवाब 

मीट मसाला में मीट होता है या नहीं, सच्चाई सुनकर दिमाग घूम जाएगा; इस्तेमाल करने से पहले जान लें