1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. साढ़े 5 साल काम करने बाद भी कंपनी ने नौकरी से निकाला, लड़की ने Video बनाकर कही अपने मन की बात

साढ़े 5 साल काम करने बाद भी कंपनी ने नौकरी से निकाला, लड़की ने Video बनाकर कही अपने मन की बात

एक लड़की ने वीडियो बनाकर बताया कि उसने जिस कंपनी में साढ़े पांच साल काम किया, उस अब वहां से नौकरी से निकाल दिया गया है। इसके साथ ही लड़की ने अपने मन की बात भी कही है। आइए आपको सब कुछ बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/ANUKRITIVIDYARTHI वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हमारे समाज में दो तरह के लोग हैं। एक वो होते हैं जो खुद का काम या फिर बिजनेस करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ वो लोग हैं जो नौकरी करते हैं और नौकरी करने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। अब जो लोग नौकरी करते हैं, उनकी पूरी जिंदगी उस नौकरी और हर महीने मिलने वाली सैलरी पर डिपेंड करती है। हर महीने एक सैलरी आती है जिसके बाद नौकरी करने वाले लोग अपने और अपने परिवार की जरूरत की चीजों को खरीदते और उनके शौक पूरे करते हैं लेकिन सोचिए कि तब क्या होगा जब अचानक किसी नौकरीपेशा शख्स को यह पता चले कि उसकी नौकरी अब नहीं रही। ऐसा ही कुछ एक लड़की के साथ जिसने एक वीडियो में सब कुछ बताया।

लड़की ने वीडियो में क्या कुछ बताया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो इंस्टाग्राम पर है। वीडियो में दिखने वाली लड़की कहती है, 'मैं जॉबलेस होने जा रही हूं। मुझे HR और मैनेजर का फोन आया और उन्होंने बताया कि अब मेरे Role की जरूरत नहीं है और मुझे नौकरी छोड़ने के लिए कहा गया है।' वीडियो में आगे वो यह बोलती है कि उस कंपनी को छोड़ने के लिए कहा गया जहां मैंने साढ़े पांच साल काम किया और अब समझ में ही नहीं आ रहा है कि मुझे कैसा लग रहा है। वो लड़की आगे कहती है, 'मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है। अब मुझे फिर से शुरू करना होगा मगर कहां से, मुझे ज़ीरो से शुरू करना होगा। मुझे नहीं पता मैं ये कर पाऊंगी या नीं, मैं क्या करूंगी। मैं कुछ अपना शुरू करूंगी या फिर नौकरी करूंगी, मुझे कुछ नहीं पता। मैंने कभी नहीं सोचा था कि कभी इस स्टेज पर आऊंगी।' मगर उसी वीडियो में लड़की सकारात्मक बात भी करते दिखती है। वो कहती है कि शायद यह भगवान का इशारा हो क्योंकि मुझे नहीं लगता कि मैं खुद से कभी नौकरी छोड़ती।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर anukritividyarthi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और कई लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने उस लड़की को हिम्मत दी है कि उसे जल्दी कहीं नौकरी मिल जाएगी और फिर इस लड़की ने एक कमेंट करते हुए सभी को धन्यवाद दिया है और कहती है कि मुझे लगता है कि यह भगवान का प्लान है ताकि हम आगे बढ़ सकें।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लखनऊ के एक ATM में दिखा अतरंगी नजारा और Video हो गया सोशल मीडिया पर वायरल

इस लड़के ने किया ऐसा कमाल का काम कि Video हो गया वायरल, लोग भी कर रहे हैं तारीफ