सोशल मीडिया का जमाना है, जहां एक दिन में लोग स्टार बनते हैं और अगले दिन उनकी कॉपी भी मार्केट में उतर आती है। ऐसा ही कुछ हुआ है हमारे डॉली चायवाला के साथ। नागपुर का ये चायवाला अपने अनोखे स्टाइल और बिल गेट्स को चाय पिलाने वाले वायरल वीडियो के बाद से सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुका है। लेकिन अब मार्केट में एक नए ‘डॉली चायवाला’ की एन्ट्री हो चुकी है, जिसके हाव-भाव, चेहरा, कपड़े और हेयर स्टाइल सब कुछ इतना सेम टू सेम है कि लोग देखकर कन्फ्यूज हो रहे हैं कि इनमें से असली डॉली चायवाला है कौन?
कौन है ये नया ‘डॉली चायवाला’?
वीडियो में नया डॉली चायवाला एक फोन की दुकान पर iPhone लेने पहुंचा है। जहां वह अपनी पसंद का iPhone खरीदते दिख रहा है। एक शख्स उसे फोन खरीदने में उसकी मदद करते नजर आ रहा है। उसके पीछे-पीछे एक कैमरामैन भी लगा हुआ है। जो डॉली चायवाला के इस कॉपी को बराबर कैमरे में कैद किए जा रहा है। वीडियो में इस डॉली चायवाला को भी असली डॉली चायवाला की तरह ही सूट-बूट, रंगीन चश्मा, लंबे बाल और गले में चमचमाती चेन के साथ देखा जा सकता है।
डॉली चायवाला के पूरे गेटअप को भी कॉपी
इस नए डॉली चायवाला को लखनऊ का बताया जा रहा है। इसका असली नाम राम अवतार है, जिसने न सिर्फ डॉली के फैशन स्टेटमेंट को कॉपी किया बल्कि उसके चाय बनाने के स्टाइल को भी कॉपी कर लिया है। साथ ही, उसने डॉली चायवाला का पूरा गेटअप, जैसे रंगीन शर्ट, स्टाइलिश हेयरकट, गुलाबी हाइलाइट्स, और धूप का चश्मा, सब कुछ हू-ब-हू वैसा ही कॉपी किया हुआ है। इस वीडियो से पहले भी उसके कई और वीडियो सामने आ चुके हैं, जहां वह असली वाले डॉली की तरह ही बड़े स्वैग के साथ चाय बनाते दिखता है।
कैसे हुई इस ‘कॉपी’ की एंट्री?
राम अवतार ने बताया कि उसने असली डॉली चायवाला का वीडियो सोशल मीडिया पर देखा था और बस, तभी से वह उनका फैन बन गया। उसने सोचा, “क्यों न मैं भी ऐसा ही स्टाइल ट्राई करूं?” बस फिर क्या, उसने मुंबई से 1500 रुपये में बालों में रंग करवाया, चमकदार चश्मा लिया, और गले में पीतल की पॉलिश वाली ‘सोने की चेन’ डाल ली। अब उनकी दुकान पर चाय पीने वालों से ज्यादा सेल्फी लेने वालों की भीड़ लगती है। लोग एक नजर में सोचते हैं, “अरे, ये तो असली डॉली है!” लेकिन जब पता चलता है कि ये लखनऊ का ‘फर्स्ट हैंड कॉपी’ है, तो हंसी और तारीफ दोनों एक साथ निकलते हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
एकदम सेम टू सेम! वृंदावन की गलियों में घूमते दिखा अनिरुद्धाचार्य का हमशक्ल, Video देख ठहर गई लोगों की नजरें
कनाडा में नदी किनारे भारतीयों ने की गंगा आरती, मामले को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस