आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन देखने को मिल जाता है। यहां तक कि छोटे बच्चे भी आपको बिना फोन के नहीं दिखेंगे। बच्चे भी दिन में कुछ देर फोन चलाते दिख जाते हैं और उसमें से कई सारे बच्चे तो आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी मिल जाएंगे। वो बच्चे अलग-अलग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करते हैं और ऐसे ही एक बच्चे का बनाया हुआ वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में आखिर क्या दिखा जो वीडियो इतना वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
जो वीडियो अभी वायरल हो रहा है उसमें बच्चा बोलता है कि उसकी दीदी ने दो दिन से कुछ नहीं खाया है क्योंकि उसकी उसके दोस्त से लड़ाई हो गई है। इसके बाद वो अपनी दीदी को दिखाता है जो फोन पर किसी से बात कर रही होती है। जब लड़की उसे टोकती है तो बोलता है कि मां खाने के लिए बुला रही है और तब लड़की खाने के लिए मना कर देती है। इसके कुछ ही देर बाद घर पर पार्सल आता है। अब उस बच्चे की मां लड़के से पूछती है कि अपनी दीदी से पूछे, उसने कुछ मंगवाया है क्या। पार्सल देखने के बाद लड़की भी मना कर देती है और खोलने पर उसमें कई गिफ्ट्स दिखते हैं। मां अपनी बेटी से पूछती है कि उसके लिए हैं क्या तो वो मना कर देती है। इसके बाद लड़की की क्लास लगते दिखता है। लड़की के लिए आए गिफ्ट्स मां को दिख गए और ऊपर से छोटे भाई ने यह सारा रिकॉर्ड करके पोस्ट कर दिया जो वायरल हो रहा है। अब यह सब रियल है या फिर स्क्रिप्टेड, यह तो नहीं पता मगर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'उसके बॉयफ्रेंड ने उसके लिए तोहफे भेजे क्योंकि उसने दो दिनों से खाना नहीं खाया था और उसकी मां ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके भाई ने इन सब का वीडियो बना लिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये कैसा क्लेश है। दूसरे यूजर ने लिखा- बच्चों के हाथ में मोबाइल, लफड़ा तो होगा ही। तीसरे यूजर ने लिखा- इतने में तो मेरे मुंह पर चप्पल पड़ेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- मां सब कुछ जानती है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
फ्लाइट में हुई देरी तो ट्रेन जैसा बना दिया माहौल, Video देख आपकी भी नहीं रुकेगी हंसी
ये पक्का पहली बार AC कोच में बैठा होगा, हरकत देख आप भी हमारी बातों से हो जाएंगे सहमत, देखें Video