1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हरे कृष्णा-हरे रामा गाती नजर आई विदेशी बच्ची, Video हो रहा है वायरल

हरे कृष्णा-हरे रामा गाती नजर आई विदेशी बच्ची, Video हो रहा है वायरल

अभी सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है जो काफी लोगों को पसंद आ सकता है। कई सारे लोगों ने वीडियो को देखने के बाद कमेंट भी किया है। आइए आपको बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@GITASHLOKAS_ वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के दौर में लोग तब हैरान नहीं होते हैं जब कोई कहता है कि वो दिन में एक घंटा सोशल मीडिया पर बिताता है, बल्कि हैरानी तब होती है जब कोई कहता है कि वो सोशल मीडिया पर है ही नहीं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आज के समय में सोशल मीडिया हर इंसान की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है और लोग अपने खाली समय में सोशल मीडिया ही स्क्रोल करते हैं जहां उन्हें तरह-तरह के वीडियो नजर आते हैं और लोगों को मनोरंजन होता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर डेली एक्टिव रहते हैं तो फिर आप जानते ही होंगे कि हर दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो वैसे तो सिर्फ 19 सेकंड का है मगर बहुत ही प्यारा है। वीडियो में नजर आता है कि एक विदेशी बच्ची ने अपने गले में ढोलक को लटकाया हुआ है। वो उस ढोलक को अपने हिसाब से बजाते हुए चलती जा रही है और साथ में हरे कृष्णा हरे-रामा गाते हुए नजर आ रही है। वो ढोलक बजाते हुए 'हरे कृष्णा हरे कृष्णा हरे कृष्णा, कृष्णा-कृष्णा हरे-हरे...हरे राम हरे रामा, रामा-रामा हरे-हरे' गाते हुए चलती जा रही है। अब यह वीडियो कब का है और विदेश में कहां का है, यह तो नहीं पता चल पाया मगर आज अचानक से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @GitaShlokas_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'इंटरनेट पर दिखने वाला सबसे प्यारा वीडियो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 12 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- यह ऐसी क्यूटनेस है जो आपका पूरा दिन बना सकती है। दूसरे यूजर ने लिखा- हरे कृष्णा हरे रामा। तीसरे यूजर ने लिखा- ये प्यारा है। चौथे यूजर ने लिखा- बढ़िया है। वहीं कई लोगों ने दिल वाले इमोजी से रिएक्ट किया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

यहां लोगों के खून में जुगाड़ दौड़ता है, अगर यकीन नहीं है तो फिर वायरल Video देख लीजिए

Open Gym में एक्सरसाइज करती दादी का Video जमकर हो रहा वायरल, देखकर लोगों के भी आए खूब कमेंट

बेंगलुरु में एक Cobra ने जाम कर दी पूरी ट्रैफिक, Video सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल