1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ई-रिक्शा में बैठा विदेशी निकला नॉर्वे का मेयर! गुजरात की सड़कों पर सादगी से घूमते दिखे, Google से सामने आई असलियत

ई-रिक्शा में बैठा विदेशी निकला नॉर्वे का मेयर! गुजरात की सड़कों पर सादगी से घूमते दिखे, Google से सामने आई असलियत

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक विदेशी गुजरात की सड़कों पर ई—रिक्शा में मिला बाद में गूगल पर सर्च करने पर पता ​चला कि, ये नॉर्व के मेयर हैं।

Mayor of Norway in Gujarat, Mayor of Norway video, Gujarat video, viral video, viral news- India TV Hindi
Image Source : IG/@CHINTAN__MATIYA गुजरात में भारतीय विदेशी से मिला।

गुजरात के एक व्यक्ति की एक साधारण सी मुलाकात ने सोशल मीडिया पर दिलचस्प चर्चा छेड़ दी है। चिंतन मातिया (Chintan Matiya) नाम के युवक की गुजरात के लिमड़ी में एक विदेशी से मुलाकात हुई। वह व्यक्ति टुक-टुक (ऑटो रिक्शा) में घूम रहा था। बाद में चिंतन ने गूगल पर उसके बारे में खोजबीन की तो पता चला कि वह नॉर्वे के पोरसांगर नगरपालिका (Porsanger Municipality) के मेयर जो इंगे हेसजेविक हैं। चिंतन ने उन्हें ‘डाउन टू अर्थ’ और सरल स्वभाव का व्यक्ति बताया। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @chintan__matiya नामक हैंडल से शेयर किया गया है। चिंतन मातिया ने वीडियो में बताया कि वे लिमड़ी में घूम रहे थे तभी उनकी मुलाकात इस विदेशी से हुई। वे टुक-टुक में सफर कर रहे थे। चिंतन ने कहा, “मैं इस शख्स से मिला जो नॉर्वे से है। यह नॉर्वे के फिनमार्क काउंटी में पोरसांगर नगरपालिका के मेयर हैं। मैंने गूगल पर इनकी प्रोफाइल देखी। ये नॉर्वे के राजनीतिज्ञ हैं और इतने सरल स्वभाव के हैं। भारत में टुक-टुक लेकर घूम रहे हैं।” उनके साथ एक और व्यक्ति और भी थे। 

एडवेंचर में हिस्सा लेने पहुंचे हैं मेयर 

वायरल वीडियो में चिंतन ऑटो रिक्शा के पास खड़े होकर मेयर से बात करते नजर आते हैं। मेयर मुस्कुराते हुए पेय पदार्थ पी रहे हैं। चिंतन ने ऑटो को कैमरे में दिखाते हुए बताया कि ये लोग रिक्शा रन इंडिया नाम के एडवेंचर में हिस्सा ले रहे हैं। इस इवेंट में दुनिया भर से 61 विदेशी पर्यटक 37 ऑटो रिक्शा में पूरे भारत की हजारों किलोमीटर यात्रा कर रहे हैं। नॉर्वे के मेयर भी इसी रोमांचक यात्रा का हिस्सा हैं। जो इंगे हेसजेविक नॉर्वे के उत्तरी हिस्से फिनमार्क काउंटी में पोरसांगर नगरपालिका के वर्तमान मेयर हैं। बता दें कि, रिक्शा रन इंडिया एक एडवेंचर इवेंट है जिसमें प्रतिभागी ऑटो रिक्शा में देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करते हैं। इसमें विदेशी पर्यटक भारतीय सड़कों, गांवों और शहरों का अनुभव लेते हैं। नॉर्वे जैसे विकसित देश के मेयर का इस इवेंट में शामिल होना खास बात है। वे लग्जरी जीवन छोड़कर आम भारतीय परिवहन का मजा ले रहे हैं।

यूजर्स को पसंद आया ये मीटअप 

यह घटना सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि विदेशी नेता भी भारतीय संस्कृति और आम जीवन का अनुभव लेना चाहते हैं। कुछ ने कहा कि ऐसे पल भारत की सादगी और आतिथ्य को दर्शाते हैं। वीडियो में मेयर का सहज व्यवहार और मुस्कान लोगों को प्रभावित कर रही है। 
गौरतलब है कि, इससे पहले विदेशी शख्स की ठेठ भोजपुरी का वीडियो वायरल हुआ था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें   - 

विदेशी शख्स के हनुमान चालीसा पाठ की स्पीड देख गदगद हो गए भारतीय, यूजर्स बोले- 'इसने तो दिन बना दिया'