1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: बारात में लहंगा चोली पहनकर विदेशियों ने जमकर किया डांस, भारतीय यूजर्स ने जमकर की तारीफ

Video: बारात में लहंगा चोली पहनकर विदेशियों ने जमकर किया डांस, भारतीय यूजर्स ने जमकर की तारीफ

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विदेशी लोगों को भारतीय शादी में गाने पर डांस करते हुए दिख रहे हैं।

foreigners dancing in wedding, Foreigners, dance, wedding, celebration, viral video, aaj ka viral vi- India TV Hindi
Image Source : IG/@FOREIGNERS_REACTION_IN_INDIA बारात में थिरकते विदेशी।

Viral Video : विदेशियों को भारतीय शादियां उनके जीवंत रंगों, परंपराओं और भव्य उत्सव के कारण बेहद पसंद आती हैं। इसमें उन्हें एक अद्वितीय सांस्कृतिक अनुभव मिलता है। वे हल्दी-मेहंदी की रस्मों, पारंपरिक पहनावे, विविध व्यंजनों और सात फेरों के वैदिक अनुष्ठान से मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। यह भव्यता और इमोशनल बॉन्डिंग उनके लिए जीवन भर की यादें बन जाती हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इसमें विदेशों से आए मेहमानों ने शिरकत की और खूब आनंद उठाया। वीडियो में विदेशी लोग बॉलीवुड गानों पर नाचते और देसी बारात का हिस्सा बनकर हर पल का लुत्फ उठाते नजर आ रहे थे। 

इंस्टाग्राम पर वीडियो हो रहा वायरल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @foreigners_reaction_in_india नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में पूरा ग्रुप भारतीयों के साथ घुलमिलकर दूल्हे को शादी के स्थान तक ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। देखने वाले शायद पहले तो यह सोचकर हैरान रह गए होंगे कि ये विदेशी पुरुष और महिलाएं एक पारंपरिक भारतीय शादी में कैसे शामिल हो गए? लेकिन बाद में उन्हें बारात के दौरान बज रहे संगीत पर थिरकते हुए देखकर जरूर आनंद आया होगा। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाइ कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि, '
“जब विदेशी किसी भारतीय बारात का हिस्सा बनते हैं, तो यह सिर्फ एक शादी का जुलूस नहीं होता, बल्कि संस्कृतियों के मिलन का उत्सव होता है। देसी धुनों पर नाचने से लेकर सजे हुए छातों के नीचे हर रंगीन पल का आनंद लेने तक।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'उनका उत्साह दर्शाता है कि खुशी की कोई भाषा नहीं होती। भारतीय शादियां ऊर्जा, संगीत और प्रेम से भरपूर होती हैं, और जब विभिन्न देशों से मेहमान शामिल होते हैं, तो खुशी और भी खास और अविस्मरणीय हो जाती है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'फॉरेनर्स डांसिंग ऑन मोरनी बांके।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'विदेशी लोग मोरनी बनके गाने पर नाच रहे हैं। पूरी तरह से भारतीय बारात का माहौल है।' पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'मेरे लिए कुछ खाना बचा है क्या?'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
भारत का इकलौता शहर, जहां 'पलंगतोड़' मिठाई खाने के लिए लगती है लाइन; खाते ही मदमस्त हो जाते हैं लोग 
 

भारत को ट्रोल करने वालों को इस विदेशी कपल ने दिया जवाब, गिनाए ऐसे प्वांइट्स; तुरंत वायरल होने लगा VIDEO