1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सलमान भाई के 'चुनरी-चुनरी' सॉन्ग पर ठुमके लगाते विदेशियों का Video Viral, देखकर यूजर्स को भी आई मौज

सलमान भाई के 'चुनरी-चुनरी' सॉन्ग पर ठुमके लगाते विदेशियों का Video Viral, देखकर यूजर्स को भी आई मौज

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विदेशी लोगों का एक समूह बॉलीवुड के आइकॉनिक 'चुनरी' सॉन्ग पर थिरकते हुए दिखाई दिया।

foreigners vibing on chunari chunari,foreigners dancing on chunari chunari- India TV Hindi
Image Source : X/@VISHALMALVI & IMDB पेट्रोल पंप पर थिरकते विदेशी।

Viral Video:  हिन्दी सिनेमा के म्यूजिक का क्रेज केवल भारत तक ही नहीं बल्कि, विदेशों में भी है। बॉलीवुड के गानों पर जिस तरह भारतीय झूमते हुए दिखाई देते हैं ठीक उसी प्रकार हिन्दी गानों पर विदेशी भी उछलकर नाचते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें विदेशी लोगों के समूह को पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रैक्टर में बज रहे गाने पर मस्ती करते हुए देखा गया। वीडियो में आप विदेशियों को 'चुनरी-चुनरी' सॉन्ग पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को अब तक कई यूजर्स ने पसंद किया है। वीडियो पर यूजर्स ने कई मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। 

एक्स पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को एक्स पर '@VishalMalvi' नामक हैंडल से शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ है कि, 'जैसे ही ट्रैक्टर चालक ने बॉलीवुड का गाना बजाया, विदेशियों के एक पूरे समूह ने तुरंत पेट्रोल पंप को भारत में किसी डांस फ्लोर में बदल दिया।' वीडियो पेट्रोल पंप का है जहां पर एक ट्रैक्टर चालक स्पीकर पर एक्टर सलमान खान की फिल्म का गाना 'चुनरी' प्ले किए हुए था। गाने की आवाल इतनी जबरदस्त थी कि इस गाने की धुन पर पास में ही खड़े विदेशी खुद को थिरकने से बिल्कुल भी रोक नहीं पाए। देखते ही देखते पेट्रोल पंप का नजारा किसी डांस फ्लोर की तरह हो गया और सभी लोग झूमने लगे। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को एक्स पर देखने के बाद कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'वे उत्साहित हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'भारतीय संगीत की धुनें अभिव्यक्ति से भरपूर होती हैं। हर किसी का नाचने का मन करना स्वाभाविक है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'भारतीय गानों में कुछ तो बात है।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'वे बहुत प्यारे लोग हैं। उन्होंने हमें उत्साहित कर दिया।' 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
भारतीय ट्रेनों का नंबर 5 अंकों का ही क्यों होता है ? आखिर क्या है इसका सीक्रेट; सुनकर चौंक जाएंगे  

एयर प्यूरीफायर का ये वीडियो देख आंखें फटी रह जाएंगी, सोशल मीडिया यूजर्स के बीच AQI को लेकर तेज हुई बहस