A
Hindi News वायरल न्‍यूज इसे कहते हैं भाईचारा on Top ! दोस्त की गाड़ी धुलवाने आ गई पूरी पलटन, देखकर सदमे में चली गईं दीदी, VIDEO

इसे कहते हैं भाईचारा on Top ! दोस्त की गाड़ी धुलवाने आ गई पूरी पलटन, देखकर सदमे में चली गईं दीदी, VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर गाड़ी धोते समय खड़ी दोस्तों की पलटन ने यूजर्स को कमेंट्स करने पर मजबूर कर दिया है। इस वीडियो पर अब तक सैकड़ों यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं।

friends group washing car, friends group washing car video- India TV Hindi Image Source : IG/@SARCASTIC.TROLLS गाड़ी धुलवाते दोस्तों की पलटन।

Viral Video: 'भाई ने बोला करने तो करने का...!' फिल्म मुन्नाभाई MBBS का ये डायलॉग हमेशा से दोस्ती का ध्येय वाक्य रहा है। इस डायलॉग का सच साबित करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आपको गाड़ी धाते हुए कुछ लड़के दिखाई देंगे। वीडियो रिकॉर्ड कर रही लड़की बताती है 'सिर्फ गाड़ी धोने के लिए इसके दोस्त आ कर खड़े हो गए हैं।' वीडियो को काफी यूजर्स ने पसंद किया है और मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। गौर करने वाली बात ये है कि जो लड़की वीडियो रिकॉर्ड कर रही होती है वो लड़कों की ऐसी दोस्ती देख दंग रह जाती है। 

भाईचारा on Top 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sarcastic.trolls नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो को रिकॉर्ड कर रही लड़की घर के नीचे खड़े लड़के की ओर इशारा करते हुए बताती है कि, 'ये देखो भाई इन लोगों का पूरा टीम वर्क चल रहा है। इसकी कार धुलवाने के लिए सचमुच इसके दो दोस्त आए हैं घर से। भाई पेट्रोल लेने जाना, किराना लेने जाना तक तो ठीक था, लेकिन ये लोग कार धुलवाले के लिए साथ आ गए। असल में इसे ही भाईचारा on Top कहते हैं।' इसके बाद अंत में कॉमेडियन ज़ाकिर खान आते हैं और उनकी वो क्लिप दिखाई जाती है जिसमें वे कहते हैं कि, 'लड़कों की दोस्ती बेसिक प्रिंसिपल पर चलती है- भाई ने बोला करने का तो करने का।' 

यूजर्स ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कई यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। एक यूजर ने लिखा कि, 'धोने के बाद घूमने जाना है।' दूसरे ने लिखा कि, 'भाइयों के साथ हर चीज में मन लगता है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'दिवाली की साफ सफाई-विश्वकर्मा पूजा सब याद आ गया।' इसके बाद वीडियो के कमेंट बॉक्स में कई लड़कों ने अपने-अपने दोस्तों को इस पर टैग किया और मजेदार मांगें रखीं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें- 

धोती-कुर्ता पहनकर 'रैंप वॉक' करते नजर आए तेज प्रताव यादव, ठेठ देसी अंदाज में लूटी महफिल, Video Viral  

Viral Video:'जिमी जिमी आजा...' गाने पर इन चच्चू ने किया धमाकेदार डांस, Video देख मिथुन दा भी देंगे ग्रैंड सैल्यूट