1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. धोती-कुर्ता पहनकर 'रैंप वॉक' करते नजर आए तेज प्रताप यादव, ठेठ देसी अंदाज में लूटी महफिल, Video Viral

धोती-कुर्ता पहनकर 'रैंप वॉक' करते नजर आए तेज प्रताप यादव, ठेठ देसी अंदाज में लूटी महफिल, Video Viral

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Oct 05, 2025 10:46 am IST,  Updated : Oct 06, 2025 10:10 am IST

Tej Pratap Yadav Ramp Walk Video: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इसमें वे धोती-कुर्ता पहनकर रैंप वॉक करते हुए नजर आ रहे हैं।

tej Pratap Yadav ramp walk video, tej Pratap Yadav ramp walk- India TV Hindi
रैंप वॉक करते रैंप वॉक। Image Source : VIDEO GRAB

Tej Pratap Yadav Ramp Walk Video: बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के ज्येष्ठ सुपुत्र तेज प्रताप यादव का एक वीडियो खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में तेज प्रताव यादव धोती-कुर्ता और सदरी पहनकर ठेठ अंदाज में रैंप वॉक करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने पसंद किया है। ये पहली बार नहीं है जब तेज प्रताप यादव का ऐसा कोई वीडियो सामने आया है। इससे पहले इनके धान रोपाई करते या तीर कमान चलाते हुए भी वीडियो वायरल हुए हैं। हालांकि, इस बार जो रैंप वॉक का वीडियो सामने आया है वो किसी अवार्ड सेरेमनी का बताया जा रहा है। 

ठेठ देसी अंदाज में लूटी महफिल 

तेज प्रताप यादव अपने इस वीडियो में पारंपरिक धोती-कुर्ता और खादी की सदरी पहनकर सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते दिखे। किया। उनके रैंप वॉक में आत्मविश्वास और सहजता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी। दर्शकों ने उनकी तारीफ की और उन्हें दोबारा रैंप पर चलने के लिए कहा। इस कदम को आगामी चुनावों के मद्देनजर जनता से जुड़ने की एक रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। इस दौरान दर्शकों ने उनकी काफी तारीफ की और उन्हें दोबारा रैंप पर चलने के लिए कहा। तेज प्रताप यादव के इस रैंप वॉक की चर्चा राजनीतिक हलकों में भी हो रही है, जहां कुछ विश्लेषक इसे जनता से जुड़ाव और अपनी देसी छवि को मजबूत करने की कोशिश के रूप में देख रहे हैं। 

बिहार चुनाव की तारीखें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखें जल्द ही घोषित की जा सकती हैं। चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं और माना जा रहा है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। मतदान अक्टूबर और नवंबर में हो सकता है, और नतीजे नवंबर के अंत तक आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 

Viral Video:'जिमी जिमी आजा...' गाने पर इन चच्चू ने किया धमाकेदार डांस, Video देख मिथुन दा भी देंगे ग्रैंड सैल्यूट

Eye Test: असली धुरंधर ही 5 सेकंड में ढूंढ़ पाएंगे कमरे में छिपा कैमरा, 99% लोग हो गए फेल, क्या आपमें है दम
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।