1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Eye Test: असली धुरंधर ही 5 सेकंड में ढूंढ़ पाएंगे कमरे में छिपा कैमरा, 99% लोग हो गए फेल, क्या आपमें है दम

Eye Test: असली धुरंधर ही 5 सेकंड में ढूंढ़ पाएंगे कमरे में छिपा कैमरा, 99% लोग हो गए फेल, क्या आपमें है दम

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Oct 02, 2025 08:15 pm IST,  Updated : Oct 02, 2025 08:16 pm IST

Eye Test: सोशल मीडिया पर इस ऑप्टिकल इल्यूजन की फोटो काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में आपको कमरे में छिपे हुए कैमरे को खोजकर निकालना है। क्या आपमें इस ऑप्टिकल इल्यूजन को सॉल्व करने का दम है ?

इस फोटो में ढूंढ़ना है...- India TV Hindi
इस फोटो में ढूंढ़ना है कैमरा। Image Source : BRIGHT SIDE

Eye Test: जब भी कभी दिमागी कसरत की बात होती है तो सबसे पहला विकल्प ऑप्टिकल इल्यूजन ही होता है। ऑप्टिकल इल्यूजन को दिमाग, नजर और आईक्यू के लिए सबसे उत्तम कसरत के तौर पर देखा जाता है। इस बार हम आपके लिए बेहद कठिन ऑप्टिकल इल्यूजन लेकर आए हैं। इस फोटो में आपको एक रूम दिखाई दे रहा होगा। तस्वीर में आपको कमरे के अंदर कई तरह के ऑब्जेक्ट दिखाई दे रहे होंगे जैसे- कपड़े, जूते और बैग। इसके बीच में कहीं पर एक कैमरा रखा हुआ है जिसे आपको 5 सेकंड के अंदर ढूंढ़कर दिखाना है। क्या आपको इस फोटो में कहीं पर भी कैमरा दिखाई दे रहा है ? यदि आप पक्के धुरंधर होंगे तो झट से कैमरा ढूंढ़ लेंगे। 

नेत्र परीक्षण का उत्तम साधन

ऑप्टिकल इल्यूजन नेत्र परीक्षण के लिए एक उत्तम साधन होता है, क्योंकि यह हमारी आंखों और मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को समझने में मदद करता है। ऑप्टिकल इल्यूजन के माध्यम से हम अपनी आंखों की क्षमता और मस्तिष्क की व्याख्या क्षमता का परीक्षण कर सकते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन का उपयोग करके हम अपनी आंखों की क्षमता का परीक्षण कर सकते हैं, अपने मस्तिष्क की व्याख्या क्षमता का परीक्षण कर सकते हैं। इसके अलावा ऑप्टिकल इल्यूजन से ही हम नेत्र समस्याओं का पता लगा सकते हैं, जैसे कि रंग अंधापन, दृष्टि दोष आदि। बता दें कि, ऑप्टिकल इल्यूजन नेत्र परीक्षण का एकमात्र साधन नहीं है और इसका उपयोग अन्य नेत्र परीक्षण विधियों के साथ किया जा सकता है ताकि आंखों की क्षमता और मस्तिष्क की व्याख्या क्षमता का अधिक सटीक परीक्षण किया जा सके। 

इस तस्वीर में ढूंढ़ना था कैमरा  

इस ऑप्टिकल इल्यूजन में आपको जो फोटो दिखाई गई थी वो कुछ इस प्रकार है। 

eye test, optical illusion, optical illusion viral photo
Image Source : BRIGHT SIDE इसमें कैमरा मिला क्या ?

इस तस्वीर में आपको 5 सेकंड के अंदर ही एक कैमरा ढूंढ़कर दिखाना था। अगर आपको अब तक जवाब नहीं मिल सका है तो हम आपकी मदद कर देते हैं। 

ये रहा जवाब 

जैसा कि हमने आपको बताया कि, ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी। यदि आपको अब तक इस तस्वीर में कैमरा नहीं मिला है तो परेशान न हों क्योंकि अब हम आपको इसका जवाब दिखाने जा रहे हैं। नीचे दी गई फोटो में आप कैमरे को देख सकते हैं। 

eye test, optical illusion, optical illusion viral photo
Image Source : BRIGHT SIDEये रहा जवाब।

पीले रंग के घेरे में आपको जवाब मिल जाएगा। 

ये भी पढ़ें- 

Optical Illusion: अहिरावण के बीच में कहां छिपा है महारावण, कोई परमज्ञानी ही 5 सेकंड में ढूंढ़ पाएगा 
 

Optical Illusion: महिला की आंखें खुली हैं या बंद ? जवाब देने में धुरंधरों को भी याद आ गई नानी, क्या आप बता पाएंगे 
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।