1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Optical Illusion: महिला की आंखें खुली हैं या बंद ? जवाब देने में धुरंधरों को भी याद आ गई नानी, क्या आप बता पाएंगे

Optical Illusion: महिला की आंखें खुली हैं या बंद ? जवाब देने में धुरंधरों को भी याद आ गई नानी, क्या आप बता पाएंगे

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 30, 2025 07:39 pm IST,  Updated : Sep 30, 2025 08:17 pm IST

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर आपको कई तरह के अजब-गजब ऑप्टिकल इल्यूजन वायरल होते हुए दिखाई देते होंगे। इस बार भी एक ऐसी ही फोटो वायरल हुई है जिसमें आपको बताना है कि महिला की आंखें खुली हैं या बंद ?

Optical Illusion, Optical Illusion Test, Optical Illusion Eye Test, Viral Optical Illusion, Brain Te- India TV Hindi
इस फोटो का देना है जवाब। Image Source : IG/@MIMLES

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की कई कैटेगरी दिखती हैं जिनको सॉल्व करना बेहद मुश्किल होता है। इस बार भी एक ऐसी ही फोटो चर्चा में आ गई है। इस फोटो में महिला के चेहरे पर ढेर सारी आंखें, होंठ और नाक बने हैं। इस तस्वीर में सबसे बड़ा चैलेंज तो ये है कि इसे देखकर आपको ये बताना है कि, महिला की असली आंखें खुली हैं अथवा बंद हैं ? कई धुरंधरों ने इस तस्वीर में जवाब खोजने की कोशिश की मगर वे सभी इस एक्सरसाइज में फेल हो गए। अब आपके लिए भी इस पहेली को सॉल्व करना एक चुनौती हो सकता है। बता दें कि, आपको इस पहेली का जवाब देने के लिए केवल और केवल 10 सेकंड मिलेंगे।  

इंस्टाग्राम पर वायरल हुई फोटो 

इंस्टाग्राम पर इस फोटो को @mimles नामक हैंडल से शेयर किया गया था। जिसके कैप्शन में लिखा था कि, 'मैं अपनी बाल्ड कैप और इल्यूजन के साथ 3 बार सोई क्योंकि सिर के एक तरफ पेंटिंग करने से मुझे बहुत चक्कर आ रहे थे और मिचली आ रही थी, हाहा। इसे बनाने में लगभग 8 घंटे लगे। मैं 2015-2016 के अपने पुराने मल्टीपल-फीचर इल्यूजन को फिर से बनाना चाहती थी ताकि देख सकूं कि मैं कितनी विकसित हुई हूं। इस खास कॉन्सेप्ट के मेरे पुराने वर्जन के लिए मेरी स्टोरीजज़ देखें!' 

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं  

इस फोटो को देखने के बाद यूजर्स ने भी कई तरह से प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा कि, 'मुझे पूरा विश्वास है कि जब तक आप छायांकन और चित्रांकन करना अच्छी तरह से जानते हैं, आप यह कर सकते हैं, लेकिन यह चित्रांकन कौशल का एक अलग स्तर है।'दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'अद्भुत मेकअप!!' इसी तरह से सैकड़ों की संख्या में यूजर्स ने फोटो पर प्रतिक्रिया दी है। 

क्या आपको अब तक नहीं मिला जवाब 

इस पहेली को देखकर कई लोगों जवाब देने का प्रयास किया। हालांकि, लोग इसमें फेल हो गए। कुछ लोगों ने अपने—अपने आधार पर जवाब दिए। कई लोगों ने जवाब देने की कोशिश में गलत जवाब दिए। हालांकि, अन्य कुछ यूजर्स ने कहा कि, 'इस फोटो में महिला की असली आंखें बंद है।' सोशल मीडिया पर जब इस तस्वीर पर चर्चा ने जोर पकड़ा तो कई लोग महिला की बंद आंखों वाले जवाब से सहमत दिखे। 

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें- 
Optical Illusion: दिमागदारों के सरदार ही तस्वीरों में 3 अन्तर ढूंढ़ पाएंगे, क्या आपमें है सॉल्व करने का दम 

Eye Test: इस तस्वीर में 5 अन्तर ढूंढ़कर दिखाएं, बड़े-बड़े सूरमा भी हुए ढेर; क्या आपमें है दम 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।