1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गजराज ने की गजब की बैटिंग, खूब लगाए छक्के पर छक्का, बारिश के बीच हाथी के साथ क्रिकेट खेलते लड़कों का Video वायरल

गजराज ने की गजब की बैटिंग, खूब लगाए छक्के पर छक्का, बारिश के बीच हाथी के साथ क्रिकेट खेलते लड़कों का Video वायरल

सोशल मीडिया पर इस वीडियो में हाथी की बैटिंग देख लोग तारीफ करते नहीं थके। क्रिकेट मैच के दौरान लड़कों का जोश और हाथी का मासूम अंदाज देख लोगों का दिल खुश हो गया।

बैटिंग करते हुए हाथी- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA बैटिंग करते हुए हाथी

बारिश हो, धूप हो, या फिर तूफान, क्रिकेट का जुनून तो हिंदुस्तानियों की रग-रग में बस्ता है! लेकिन क्या आपने कभी सोचा था कि क्रिकेट का यह जुनून हाथी को भी चढ़ सकता है? जी हां, सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बारिश के बीच कुछ लड़के एक हाथी के साथ क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं, और गजराज की बैटिंग देखकर तो लोगों का दिल खुशी से झूम उठा।

बारिश, क्रिकेट और गजराज की बैटिंग

यह मजेदार वाकया कहां का है इसकी सटीक जानकारी तो फिलहाल नहीं है, लेकिन वीडियो देखकर यह कहा जा सकता है कि यह हमारे देश भारत का ही है, जहां बारिश की फुहारों के बीच कुछ लड़कों ने अपने दोस्त "गजराज" को क्रिकेट बैट थमा दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी अपनी सूंड से पकड़े बैट से गेंद को हिट कर रहा है। इधर एक लड़का बारिश में भीगते हुए बॉल फेंक रहा है। हंसी-मजाक के साथ इस अनोखे मैच का वीडियो देखकर लोगों का दिल खुशी से झूम उठा। गजराज की हरकतें इतनी प्यारी हैं कि मानो वे कह रहे हों, "भाई, थोड़ा और तेज गेंद फेंक, देख तो सही मेरा शॉट!"

गजराज की बैटिंग का कमाल देख लोगों ने बता दिया जंगल का धोनी

यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर पहुंचा, लोगों ने इसे वायरल कर दिया और वीडियो पर जमकर प्यार बरसाया। कोई इसे "हाथी का हेलिकॉप्टर शॉट" कह रहा है, तो कोई गजराज को "जंगल का धोनी" करार दे रहा है। एक यूजर ने तो मजाक में लिखा, "IPL में अब एक नई टीम चाहिए, गजराज इलेवन!" वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "बारिश में भीगकर क्रिकेट खेलना तो ठीक, लेकिन गजराज जी ने क्या छक्का मारा है यार!" इस वीडियो को हजारों लाइक्स, शेयर और कमेंट्स मिल चुके हैं, और लोग इसे बार-बार देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @epic.insta.daily नामक अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

उम्र से भी बड़ी हैं इस भाई की जिम्मेदारियां, वंदे भारत के स्टाफ का यह Video देख भर आएंगी आपकी आंखें

हापुड़ के बृजघाट में हुआ "झाड़ू युद्ध", महिलाओं के बीच मारपीट का यह Video जमकर हो रहा वायरल