1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हापुड़ के बृजघाट में हुआ "झाड़ू युद्ध", महिलाओं के बीच मारपीट का यह Video जमकर हो रहा वायरल

हापुड़ के बृजघाट में हुआ "झाड़ू युद्ध", महिलाओं के बीच मारपीट का यह Video जमकर हो रहा वायरल

 Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Jul 04, 2025 04:37 pm IST,  Updated : Jul 04, 2025 04:37 pm IST

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट में महिला सफाई कर्मियों के बीच हुए "झाड़ू युद्ध" की घटना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में महिलाएं एक-दूसरे का बाल पकड़कर खींच रही हैं और साथ ही एक-दूसरे पर झाड़ू से हमला भी कर रही हैं।

झाड़ू युद्ध के दौरान एक-दूसरे से लड़तीं महिलाएं- India TV Hindi
झाड़ू युद्ध के दौरान एक-दूसरे से लड़तीं महिलाएं Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट पर झाड़ू युद्ध का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दर्जनों महिलाएं हाथों में डंडे वाली झाड़ू लेकर एक-दूसरे से लड़ती हुई नजर आ रही हैं। मामला गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के बृजघाट गंगा नदी का है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह विवाद पैसे के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ था। जहां गढ़ कोतवाली क्षेत्र के बृजघाट में हुई इस घटना में महिला सफाई कर्मियों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। वायरल वीडियो में महिलाएं डंडे वाली झाड़ू से एक-दूसरे पर प्रहार करती दिख रही हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं, तो कुछ ने इसे सामाजिक और आर्थिक तनाव का परिणाम बताया है। हालांकि, दोनों पक्षों में हुई मारपीट को लेकर किसी भी पक्ष ने कोई भी पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

मामले पर पुलिस का बयान

इस मामले में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें महिलाएं आपस में डंडे वाली झाड़ू से लड़ रही हैं। समान और पैसे के बंटवारे को लेकर महिला सफाईकर्मियों के दोनों गुटों में विवाद हुआ था, जो कि बाद में बातचीत से सुलझा लिया गया, लेकिन झाड़ू युद्ध का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

(हापुड़ से निशांक शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

एक ऐसी तस्वीर जिसे देख हर कोई ले रहा है मजे, आप देखेंगे तो आपको भी आ जाएगी हंसी

ये कैसी सुरक्षा है भइया? ये Video देख चारों दिशाओं में घूम जाएगा आपका दिमाग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।