आप जब अपने काम से बोर हो जाते हैं या फिर मनोरंजन की तलाश होती है तो फिर आप क्या करते हैं? शायद आप भी दूसरे लोगों की तरह सोशल मीडिया की गलियों में घूमने के लिए निकल जाते होंगे। अगर ऐसा है तो फिर आपको वहां तरह-तरह के खूब सारे वीडियो और पोस्ट देखने को मिलते होंगे। उसमें से किसी में जुगाड़, किसी में लड़ाई, कभी स्टंट और ड्रामा तो किसी वीडियो में कुछ अनोखा देखने को मिलता होगा। इसके अलावा सोशल मीडिया पर मजेदार फोटो भी वायरल होते हैं। आपने ये सभी देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला सबसे हटके है। आइए जानते हैं कि इसमें क्या है।
Related Stories
ऐसी सुरक्षा कौन करता है?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स किसी के घर में काम कर रहा है। वो घर बन रहा है तो वो उसे बनाने में लगा हुआ है। वो छत पर ढलाई से पहले वहां फट्टे लगा रहा है। अब किनारों में फट्टे लगाते समय वो गिर न जाए इसलिए उसने रस्सी से सेफ्टी ली हुई है लेकिन उसने रस्सी को कमर पर नहीं बल्कि अपने गले में बांधा हुआ है। अब वो अगर बिना रस्सी के गिरता तो शायद बच जाता लेकिन अब इस सुरक्षा के बाद तो बचने की संभावना ही नहीं है। यह वीडियो कब का है, इसने ऐसा क्यों किया, इन सब सवालों की जानकारी तो नहीं मिली मगर वायरल जरूर हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Jaideepptdr नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में तंज कसते हुए लिखा है, 'सुरक्षा पहले।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कुछ लोगों ने देखा भी है। एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद कमेंट करते हुए लिखा- बकलोल लोग हैं। दूसरे यूजर ने लिखा तंज में लिखा- गुड नाइट भाई, अच्छे से सोना। एक यूजर ने फिर हेरा फेरी का GIF शेयर किया है जिसमें लिखा है- अरे मुझे चक्कर आने लगा है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ये बंदा दे सकता है स्पाइडर मैन को टक्कर, इसकी हरकत देख यकीन करना हो जाएगा मुश्किल
पाकिस्तान के एक ATM का Video हुआ वायरल, शख्स ने दिखाया गजब का नजारा