1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पाकिस्तान के एक ATM का Video हुआ वायरल, शख्स ने दिखाया गजब का नजारा

पाकिस्तान के एक ATM का Video हुआ वायरल, शख्स ने दिखाया गजब का नजारा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 04, 2025 10:10 am IST,  Updated : Jul 04, 2025 10:10 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें शख्स ने पाकिस्तान के एक बैंक के ATM के अंदर का नजारा दिखाया है। उसे देख आप हैरान हो जाएंगे।

ATM, Pakistan, Karachi- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में हर हाथ में स्मार्ट फोन है और उस स्मार्ट फोन के अंदर दो-तीन सोशल मीडिया एप भी मिल जाएंगे। आपके फोन में भी सोशल मीडिया का कोई न कोई एप तो होगा ही जहां आपने अकाउंट बनाया होगा और आप दिन में कुछ समय भी बिताते होंगे। आप जब भी सोशल मीडिया पर जाते होंगे तो वहां आप तरह-तरह के वीडियो देखते ही होंगे और उन्हीं वीडियो के बीच में कुछ ऐसे भी नजर आ जाते होंगे जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में ऐसा क्या है जो अनोखा है और वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स पाकिस्तान के एक बैंक के एक ATM को अंदर से दिखा रहा है। वीडियो करांची का बताया जा रहा है क्योंकि वीडियो में सबसे ऊपर करांची लिखा हुआ है। अब वीडियो में वो शख्स वहां लगे AC और कैमरा को दिखाता है। उन्हें चोरी से बचाने के लिए एक जाली में रखा गया है और ऊपर से ताला बंद कर दिया गया है। शख्स वीडियो बनाते हुए बोलता है कि पाकिस्तानी आवाम की हालत देखो और अंत में बोलता है कि क्या बनेगा हमारे इस मुल्क का यार।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर iamahadahmed नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई सारे लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लाहौर में नहीं होता ये। दूसरे यूजर ने लिखा- एटीएम पर भी ताला लगा दो। तीसरे यूजर ने लिखा- ताले को लॉक क्यों नहीं किया। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसे करेगा तुम्हारा मुल्क तरक्की। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

आंटी तो हेवी ड्राइवर है भाई! वायरल हुआ साइकिल चलाती महिला का Video, लोगों ने किए कमेंट

रात में इस Thar को देखकर लोगों का क्या हाल होगा, एक बार आप भी वायरल Video देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।