1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आंटी तो हेवी ड्राइवर है भाई! वायरल हुआ साइकिल चलाती महिला का Video, लोगों ने किए कमेंट

आंटी तो हेवी ड्राइवर है भाई! वायरल हुआ साइकिल चलाती महिला का Video, लोगों ने किए कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 04, 2025 08:46 am IST,  Updated : Jul 04, 2025 08:46 am IST

एक महिला जो साइकिल चलाते हुए जा रही थी उसका वीडियो वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होने का कारण महिला के साइकिल चलाने का अंदाज है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में आप सड़क पर चलते किसी भी शख्स से पूछ सकते हैं कि वो सोशल मीडिया पर है या फिर नहीं और वो जवाब आपको हां में ही देगा क्योंकि सोशल मीडिया का यूज बहुत ही कॉमन हो गया है। ऐसे लोग बहुत कम हैं जो सोशल मीडिया का यूज नहीं करते हैं वरना आजकल तो बच्चे और बुजुर्ग भी सोशल मीडिया पर हैं और रील भी बना रहे हैं। आप भी दिन में थोड़ा समय तो सोशल मीडिया पर बिताते ही होंगे जहां आप तरह-तरह के वीडियो और फोटो को वायरल होते हुए भी देखते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

इस वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला रेंजर साइकिल चला रही है मगर वो नॉर्मल तरीके से साइकिल नहीं चला रही है। महिला किसी 13-14 साल के लड़के की तरह साइकिल पर हवाबाजी करते हुए उसे चला रही है। कभी भी अचानक साइकिल से कट मार रही है तो कभी आगे वाले पहिए को हवा में उठा ले रही है। वीडियो में दिखता है कि महिला साइकिल को लोगों और कुत्ते के पास लेकर जाती है और अचानक से कट मार लेती है। इन्हीं सभी कारण की वजह से महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक बार आप भी उस वायरल वीडियो को देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Siimplymee1234 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आंटी तो हेवी ड्राइवर है भाई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आंटी लिजेंड है। दूसरे यूजर ने लिखा- ज्यादा ही हेवी। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत प्रो है आंटी। एक अन्य यूजर ने लिखा- आंटी में दम तो है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

रात में इस Thar को देखकर लोगों का क्या हाल होगा, एक बार आप भी वायरल Video देखें

इतने आलसी लोग भी हैं इस दुनिया में, फ्रिज का हाल देख आपके भी उड़ेंगे होश, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।