1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक ऐसी तस्वीर जिसे देख हर कोई ले रहा है मजे, आप देखेंगे तो आपको भी आ जाएगी हंसी

एक ऐसी तस्वीर जिसे देख हर कोई ले रहा है मजे, आप देखेंगे तो आपको भी आ जाएगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 04, 2025 12:20 pm IST,  Updated : Jul 04, 2025 12:20 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक गजब की फोटो वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद आपको हंसी भी आएगी और सोचेंगे भी कि कौन था जिसने ये लिखा। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि क्या लिखा गया है जिसके कारण फोटो वायरल हो रही है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया लोगों के मनोरंजन का एक बहुत ही अच्छा प्लेटफॉर्म है। यहां छोटे-छोटे वीडियो और उनके अलावा मजेदार फोटो हमें देखने को मिलते रहते हैं। कुछ वीडियो और फोटो, इतने ही यूनिक होते हैं कि वो इंटरनेट की जनता का ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हर दिन विजिट करते हैं और दिन में थोड़ा समय वहां गुजारते हैं तो फिर आपको पता ही होगा कि हर दिन तरह-तरह की चीजें वायरल होती रहती हैं। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है और उस फोटो में दो मजेदार कमेंट भी लगा हुआ है। आइए आपको फोटो और साथ में लोगों के कमेंट के बारे में बताते हैं।

दीवार पर ऐसा क्या लिखा है?

आपने कई जगह दीवारों पर देखा होगा कि समाज को संदेश देने के लिए कुछ न कुछ लिखा हुआ होता है। कहीं 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' लिखा होता है तो कहीं पर पर्यावरण को बचाने के लिए लिखा होता है। इसी तरह एक टंकी की दीवार पर जल के लिए संदेश लिखा हुआ है। आमतौर पर जल के लिए लिखा जाता है कि, 'जल है, तो कल है' मगर यहां पर कुछ अनोखा ही लिखा हुआ है। यहां लिखा है, 'जल है, तो जल है।' अब यह किसने लिखा, इसका तो नहीं पता मगर अतंरगी सा लिख दिया है जिसके कारण फोटो वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल फोटो

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Oyepriyankasun नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो पर दो कमेंट लगे हुए हैं। एक में लिखा है, 'कल करे, सो कल कर' और दूसरे में 'जैसी संगत, वैसी संगत' लिखा हुआ है। फोटो को देखने के बाद बहुत सारे लोगों ने कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- जो बोए, सो बोए। दूसरे यूजर ने लिखा- जैसा देश, वैसा देश। तीसरे यूजर ने लिखा- जैसी करनी, वैसी करनी। चौथे यूजर ने लिखा- ये जवानी है जवानी। एक अन्य यूजर ने लिखा- जिसकी लाठी, उसकी लाठी।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये कैसी सुरक्षा है भइया? ये Video देख चारों दिशाओं में घूम जाएगा आपका दिमाग

ये बंदा दे सकता है स्पाइडर मैन को टक्कर, इसकी हरकत देख यकीन करना हो जाएगा मुश्किल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।