1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: भारत की एक और सबसे साफ जगह देख दंग रह गया जर्मन व्लॉगर, यूरोपीय देशों से तुलना कर कह दी बड़ी बात

Video: भारत की एक और सबसे साफ जगह देख दंग रह गया जर्मन व्लॉगर, यूरोपीय देशों से तुलना कर कह दी बड़ी बात

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जर्मन टूरिस्ट भारत की सबसे साफ जगह को दिखाता नजर आ रहा है। उसने उस स्थान की तुलना यूरोपीय देशों से की है।

german vlogger visited indias cleanest place, german vlogger indias cleanest place goa, german vlogg- India TV Hindi
Image Source : IG/@ALEXWELDERTRAVELS जर्मन व्लॉगर का वीडियो वायरल।

Viral Video: विदेशी व्लॉगर के लिए भारत पहली पसंद इसलिए है क्योंकि यहां कल्चर, इतिहास, भौगोलिक विविधता और मेहमाननवाजी का ऐसा अनोखा मेल है जो दुनिया में कहीं और नहीं मिलता। अलग-अलग त्योहार, खान-पान, रीति-रिवाज, रंगीन कपड़े, संगीत और नृत्य हर व्लॉग के लिए एक नया फ्रेम देते हैं। देसी जुगाड़, हाथी की सवारी, स्वच्छता का अनोखा उदाहरण, सस्ती और रंगीन बाजार जैसी चीजें व्लॉग के लिए सोने पर सुहागा होती हैं। हालांकि इन सब चीजों में स्वच्छता का मुद्दा विदेशी व्लॉगर्स के बीच अक्सर चर्चा में रहता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें जर्मन टूरिस्ट भारत की सबसे साफ जगह दिखाते हुए दिख रहा है। उस जगह के बारे में शख्स ने कहा कि, 'ये जगह यूरोपीय देशों जैसी लगती है।' 

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @alexweldertravels नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में शख्स ने लिखा कि, 'भारत में अब तक की सबसे साफ जगह।' वीडियो में एलेक्स वेल्डर ने दक्षिण गोवा घूमने के अपने अनुभव साझा किया। गलगीबागा में घूमते हुए उन्होंने कहा कि, 'यह शायद भारत में अब तक की सबसे साफ-सुथरी जगह है जहां मैं गया हूं। मैंने हमेशा सोचा था कि गोवा एक बेहतरीन पार्टी स्पॉट होगा, जहाँ ढेर सारे पर्यटक होंगे और ढेर सारा कचरा होगा। लेकिन हम दक्षिण गोवा के इस समुद्र तट पर घूम रहे हैं, और हमें कचरे का एक भी टुकड़ा नहीं दिखाई दिया। यह जगह कछुओं का घोंसला बनाने का क्षेत्र है। और यह बिल्कुल खूबसूरत है। यहां सिर्फ तीन स्थानीय लोग हैं जो हमें मिले हैं। वे पूरे समय आसमान की ओर देखते हुए हंस रहे हैं। मुझे लगता है कि वे बहुत अच्छा समय बिता रहे हैं, अगर आप समझ रहे हैं कि मैं क्या कहना चाह रहा हूं।' 

यूरोप से तुलना करते हुए कहा 

एलेक्स वेल्डर ने अपने वीडियो में जगह की खूबसूरती से मंत्रमुग्ध होकर इसकी तुलना यूरोप से भी की और कहा— 'यह जगह वाकई उष्णकटिबंधीय नहीं लगती। यहां के पेड़ों को देखिए। ऐसा लगता है जैसे मैं किसी यूरोपीय देश में हूं। यहां-वहां कूड़ेदान रखे हैं। यह हमेशा एक दुर्लभ चीज होती है जिसकी आप सराहना करेंगे।' 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'दक्षिण गोवा का खूबसूरत हिस्सा है। उत्तर में हो रही विनाशकारी तबाही से यह अभी भी अछूता है। उम्मीद है और प्रार्थना करता हूं कि यह ऐसे ही रहे।' दूसरे ने लिखा कि, 'दक्षिण गोवा वाकई सबसे खूबसूरत है और यहां का स्थानीय निवासी होने के नाते, हर दिन समुद्र तट पर बिताया गया दिन है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'कृपया ऐसा मत करो दोस्त। तुम्हारे अच्छे इरादों के बावजूद, यही इसकी वजह बन जाएगा कि यह गड़बड़ हो जाएगा। कृपया इसे बुरा मत मानो।' एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'द​क्षिण गोवा, उत्तरी गोवा से कहीं बेहतर है। कृपया दक्षिण गोवा में सुंदर दूधसागर झरने का आनंद लें।' 
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
भारतीयों की मेहमाननवाजी देख फैन हो गया ये ऑस्ट्रेलियाई टूरिस्ट, Video में जो कहा सुनकर गर्व से फूल जाएंगे आप
 

'झूठ नहीं बोलूंगा..' कोरियन लड़के ने पहली बार भारतीय शादी देखकर दिया रिएक्शन, खाया-पीया और जमकर लगाए ठुमके, VIDEO