A
Hindi News वायरल न्‍यूज ट्रेन में ये वाली सीट मिल गई तो रास्ते भर होंगे परेशान, Video देखकर पता चलेगा कैसे

ट्रेन में ये वाली सीट मिल गई तो रास्ते भर होंगे परेशान, Video देखकर पता चलेगा कैसे

एक शख्स ने ट्रेन के अंदर एक वीडियो बनाया जो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी उस पर रिएक्ट किया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA प्रतीकात्मक फोटो

आज भी जब कहीं दूर ट्रैवल पर जाना होता है तो अधिकतर लोग ट्रेन को ही प्राथमिकता देते हैं। कार या बाइक से जाने की तुलना में लोगों को ट्रेन का सफर ज्यादा आरामदायक और यादगार लगता है। आप भी शायद उन्हीं लोगों में से एक होंगे जो ट्रेन से सफर करना काफी पसंद करते होंगे। अगर ऐसा है तो फिर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो तो देखना बनता है। एक शख्स ने ट्रेन के अंदर अपनी सीट पर लेटते हुए एक वीडियो बनवाया जो सोशल मीडिया पर लोग काफी देख रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बंदा अपनी सीट पर लेटा हुआ है। वो कोच की सबसे पहले वाली साइड अपर सीट पर लेटा हुआ है और वीडियो में उसने बताया कि यह सीट कैसे मुसीबत है। दरअसल वो अपनी सीट पर लेटा हुआ है और बारी-बारी लोग गेट खोलकर अंदर आते हुए नजर आ रहे हैं। अब उसकी आंखों के सामने गेट खुलते हुए और बंद होते हुए नजर आता है। अंत में वो उठकर बैठ जाता है और गेट को पकड़ लेता है। उसके हाव-भाव बताते हैं कि वो इस चीज से कितना परेशान हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @crazzy_soul_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'सबसे खराब सीट' लिखा हुआ है। वहीं वीडियो में लिखा है, 'मौत आ जाए पर ये वाली सीट कभी न मिले।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- किसी को भी न मिले। दूसरे यूजर ने लिखा- डिस्टर्ब कर रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसा ही हुआ मेरे साथ।

ये भी पढ़ें-

इसे कहते हैं आपदा को अवसर में बदलना, वायरल Video देखकर आप भी कहेंगे, 'बात तो सही है'

घोर कलयुग! फोन के चक्कर में बच्चे को भूल गई मां, Video देख हिल जाएगा आपका दिमाग