1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घोर कलयुग! फोन के चक्कर में बच्चे को भूल गई मां, Video देख हिल जाएगा आपका दिमाग

घोर कलयुग! फोन के चक्कर में बच्चे को भूल गई मां, Video देख हिल जाएगा आपका दिमाग

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 04, 2025 09:08 am IST,  Updated : Mar 04, 2025 09:08 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर नजर आया जिसे देखने के बाद आपको हंसी भी आएगी और आपको हैरानी भी होगी। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी मेट्रो में लड़ाई करते लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी एक से बढ़कर एक जुगाड़ का वीडियो नजर आता है। कभी रील के लिए खुद की जान को खतरे में डालने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी रील के ही अतरंगी हरकत करने वालों का वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो और पोस्ट वायरल होते रहते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी सभी वायरल वीडियो आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला अपने फोन पर बात करते हुए चलती जा रही है। तभी पीछे से एक आदमी 'ओ मैडम, ओ मैडम, अरे रुको' कहते हुए आता नजर आता है। उस आदमी की गोद में एक छोटा बच्चा नजर आता है। काफी आवाज लगाने के बाद वो औरत कहीं जाकर पीछे मुड़ती है और फिर भागते हुए उस आदमी की तरफ आती है और बच्चे को अपनी गोद में लेती है। बच्चे को देने के बाद वो आदमी उसे कुछ कहता है मगर ऑडियो क्लियर नहीं होने के कारण समझ में नहीं आता है। इसके बाद वो महिला बच्चे को लेकर जाते हुए नजर आती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @kattappa_12 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है- घोर कलयुग। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये सब क्या देखना पड़ रहा है, अच्छा है मैने शादी नहीं की। दूसरे यूजर ने लिखा- हे भगवान। तीसरे यूजर ने लिखा- कलयुग अपने चरम पर है। चौथे यूजर ने लिखा- हद है भाई।

ये भी पढ़ें-

चचा का स्टाइल इस दुनिया से जुदा है, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

ये देखो प्यार में पड़ा आशिक ऐसा भी कर सकता है, वायरल Video देख नहीं रुकेगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।