1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसे कहते हैं आपदा को अवसर में बदलना, वायरल Video देखकर आप भी कहेंगे, 'बात तो सही है'

इसे कहते हैं आपदा को अवसर में बदलना, वायरल Video देखकर आप भी कहेंगे, 'बात तो सही है'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 04, 2025 09:53 am IST,  Updated : Mar 04, 2025 09:53 am IST

एक मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो को देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि आपदा को लोग कैसे अपने लिए अवसर में बदल रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन अलग-अलग वीडियो और फोटो वायरल होते रहते हैं। आप चाहे इंस्टाग्राम पर चले जाइए, फेसबुक पर चले जाइए या फिर एक्स प्लेटफॉर्म पर चले जाइए, हर जगह कुछ न कुछ वायरल होता हुआ आपको हर बार मिलेगा। कभी लड़ाई करने वाले लोगों का वीडियो नजर आता है तो कभी रील के लिए खतरनाक स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है। कभी लोगों का जुगाड़ वाला दिमाग देखने को मिलता है तो कभी अलग तरह का वीडियो या फिर फोटो नजर आता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि सड़क के ऊपर से गुजर रही एक पाइप एक जगह से फट गई है। उसके कारण उसमें से ठीक-ठीक पानी गिर रहा है। इस मौके का वहां से कार में गुजरने वाले लोगों ने अच्छा फायदा उठाया। हर कोई उसी जगह से अपनी कार को लेकर जाता दिखता है जहां पानी गिर रहा है। कोई-कोई तो अपनी कार को कुछ देर के लिए वहीं पर रोक लेता है ताकी उसकी कार अच्छे से धूल जाए। कार बहुत अच्छे से तो नहीं धुलेगी मगर धूल आदि तो हट ही जाएंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @TheFigen_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'फ्री कार वाश।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 86 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मैं भी ऐसा ही करूंगा। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे भी ऐसा चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- यह काफी अच्छा है।

ये भी पढ़ें-

घोर कलयुग! फोन के चक्कर में बच्चे को भूल गई मां, Video देख हिल जाएगा आपका दिमाग

चचा का स्टाइल इस दुनिया से जुदा है, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।