1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की ने लड़कों से पूछा एक सवाल, बंदे ने दिया ऐसा जवाब कि Video ही हो गया वायरल

लड़की ने लड़कों से पूछा एक सवाल, बंदे ने दिया ऐसा जवाब कि Video ही हो गया वायरल

एक यूनिक सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद शायद ही कोई अपनी हंसी को रोक पाएगा। लोग भी कमेंट करके मजे ले रहे हैं। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/SARCASTIC_VELLAA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हर दिन सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। कुछ लोग दूसरे अकाउंट से यूनिक वीडियो बनाकर पोस्ट करते हैं और वो कंटेंट के कारण वायरल हो जाते हैं। वहीं कुछ लोगों के खुद के वीडियो इतने मजेदार होते हैं कि वो वायरल हो जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी खूब सारे वायरल वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं और उसके बाद लोगों के मजेदार कमेंट बताएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें पहले तो एक लड़की लड़कों से एक सवाल पूछती है और उसके बाद लड़के की एंट्री होती है जिसके जवाब के कारण वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में लड़की पूछती है, 'मेरा लड़कों से एक सवाल है कि अगर कोई लड़का किसी लड़की को पसंद करता है तो उस लड़की को पता कैसे चलेगा?' इसके बाद उसमें लगे दूसरे वीडियो में लड़का बोलता है, 'OTP आ जाता है फोन पर, ठीक है।' अब यही वो जवाब है जिसके कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर sarcastic_vellaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी मजेदार कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा- व्हाट्सएप पर आ जाएगा OTP. दूसरे यूजर ने लिखा- आधार कार्ड अपडेट हो जाता है। तीसरे यूजर ने लिखा- OTP नहीं मेल आएगा। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

फ्लाईओवर पर कार में लगी आग और फिर जो हुआ, वो देख भागने लगे लोग, Video हो रहा है वायरल

रील का कीड़ा क्या-क्या करवा रहा है, लड़के की पागलपंती का Video जरा आप भी देखिए