1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'तड़पाओगे तड़पा लो!' वायरल सॉन्ग पर बच्ची ने बनाया इतना Cute Video, देखते ही दिल हार बैठे यूजर्स

'तड़पाओगे तड़पा लो!' वायरल सॉन्ग पर बच्ची ने बनाया इतना Cute Video, देखते ही दिल हार बैठे यूजर्स

Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक दिन में कई सॉन्ग ट्रेंड करते हैं। इन्हीं में से एक वायरल सॉन्ग पर क्यूट परफॉर्मेंस देकर बच्ची ने लाखों यूजर्स के दिल जीत लिए।

tadpaoge tadapa lo viral song,tadpaoge tadapa lo reels- India TV Hindi
Image Source : IG/@KHADEE_JA_RAMEES__ वायरल सॉन्ग पर बच्ची की क्यूट परफॉर्मेंस।

Viral Video: 'तड़पाओगे तड़पा लो! हम तड़प-तड़प के भी तुम्हारे गीत गाएंगे...!' इंस्टाग्राम रील्स पर ये गाना आपने सैकड़ों बार सुना होगा। कपल्स से लेकर सिंगल तक कई लोगों ने इस गाने पर अब तक बेहद प्यारे वीडियो बनाए हैं। मगर, एक बच्ची ने इसी सॉन्ग पर शानदार परफॉर्मेंस देकर यूजर्स का दिल जीत लिया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और यूजर्स भी इस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @khadee_ja_ramees__ नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में बच्ची बेहद प्यारे अंदाज में 'तड़पाओगे तड़पा लो' सॉन्ग गाते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'तड़पा लो नहीं, तड़पलम।' ये कैप्शन बताता है कि, बच्ची के लिरिक्स इतने स्पष्ट नहीं है। हालांकि, फिर भी यूजर्स उसकी क्यूट सिंगिंग के दीवाने हो गए हैं और पहली नजर में ही दिल हार बैठे। 

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं देखें 

वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। एक यूजर ने लिखा कि, 'ये वीडियो खत्म क्यों नहीं हो रहा? मैं तो बस उसे इतना प्यारा गाते हुए देख रहा हूं।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'एक बार फिर से दोहराएं।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'तड़पालम और साथ ही ठुकरालम...!' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'इसकी आवाज से तो दर्द भरा लग रहा है।' 

तड़पाओगे-तड़पा लो! 

गौरतलब है कि, ये गाना 1959 में आई एक हिन्दी फिल्म बरखा का है, जिसके लिरिक्स राजेंद्र कृष्ण ने लिखे थे और संगीत दिया था चित्रगुप्त। इस गाने को लता मंगेशकर ने गाकर और भी खूबसूरत बना दिया था। ये गाना उस दौर की युवा अभिनेत्री शोभा खोटे और अनंत कुमार पर फिल्माया गया था। इस फिल्म में अभिनेत्री नंदा और अभिनेता जगदीप ने मुख्य भूमिका निभाई थी।  
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें -
VIDEO: भंडारा, बर्थडे पार्टी, तेरहवीं...भाई ने गिनाए भोजन के ऐसे-ऐसे सोर्स, सुनकर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे 
 

VIDEO: श्राद्ध पर कुत्ता नहीं मिला तो बॉस को खिला दी पूड़ी-सब्जी, उसके बाद जो हुआ वो देखकर पेट पकड़कर हंसेंगे आप