1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की ने बनाया ऐसा Video कि लोग अपने दोस्त को करने लगे टैग, जानें आखिर ऐसा क्या है?

लड़की ने बनाया ऐसा Video कि लोग अपने दोस्त को करने लगे टैग, जानें आखिर ऐसा क्या है?

एक बहुत ही कमाल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी को शायद नहीं रोक पाएंगे। वहीं लोगों ने अपने दोस्त को भी टैग किया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/ZEELUU_7 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कोई एक बार आ जाता है तो फिर इसे आसानी से छोड़कर नहीं जाता है क्योंकि यहां हर दिन खूब सारे ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जो लोगों का अच्छा-खासा मनोरंजन करते हैं। उन्हीं वीडियो के बीच में तो कुछ बड़े ही कमाल के वीडियो दिखते हैं जो वायरल हो रहे होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर खूब सारे वायरल वीडियो देखे ही होंगे और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या है।

वायरल वीडियो में क्या है?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो बोलिंग (Bowling) का है। जिन्हें बोलिंग के बारे में नहीं पता उन्हें बता दें कि इसमें एक भारी गेंद को लुढ़काकर ट्रैक के अंत में खड़ी 10 पिंस की गिराना होता है। आइए अब अपने वीडियो पर आते हैं। तो वीडियो में नजर यह आता है कि एक लड़की पहले से ही उन पिंस के पास जाकर खड़ी है जो नियम के खिलाफ है। अब कोई इधर से ट्रैक पर उस बड़े से गेंद को लुढ़काता है। अब ट्रैक पर खड़ी लड़की उसे पकड़ती है और आगे फेंकती है ताकि सभी पिंस गिर जाएं मगर ऐसा करने के बाद भी एक भी पिंस नहीं गिरता है। लड़की इसमें फेल हो जाती है और वीडियो इसी कारण वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर zeeluu_7 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 50 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं वीडियो में सबसे ऊपर 'बोलिंग की ईशान अवस्थी' लिखा है। अब इस वीडियो को देखने के बाद खूब सारे लोगों ने अपने दोस्त को टैग किया है। कोई दोस्त को टैग करके हंसने वाली इमोजी शेयर कर रहा है तो कोई बोल रहा है कि ये तुम हो। वहीं कुछ लोगों ने बस अपने दोस्त को टैग किया है। आसान शब्दों में कहें तो लोग अपने दोस्तों को टैग करके उन्हें बोलिंग का ईशान अवस्थी कह रहे हैं और मजे ले रहे हैं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाई के पास लाइफ का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन है, वायरल Video जरा आप भी देखिए

इस सिक्योरिटी गार्ड का Video हो रहा है वायरल, आइए जानते हैं क्यों