1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई के पास लाइफ का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन है, वायरल Video जरा आप भी देखिए

भाई के पास लाइफ का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन है, वायरल Video जरा आप भी देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 09, 2026 11:05 pm IST,  Updated : Jun 09, 2026 11:05 pm IST

एक बहुत ही प्यारा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद शायद आप भी उसे लाइक करेंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वायरल हो रहे वीडियो में क्या कंटेंट है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@VEEJUPARMAR

सोशल मीडिया पर हर दिन खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर तरह-तरह के वायरल कंटेंट आप भी देखते ही होंगे जिसमें डांस, हंसी-मजाक, लड़ाई, स्टंट, ड्रामा समेत कई सारी चीजें रहती हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस वीडियो में शख्स ने कुछ ऐसा बताया जो आपको भी शायद प्यारा लगे और आप भी वीडियो को लाइक करें। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आज के दौर में हर किसी के हाथ में फोन है तो लोग अपने स्पेशल पलों का वीडियो बनाते हैं और ऐसा ही एक प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आने वाला शख्स कहता है कि, 'दोस्तों आज फिर मेरी बीवी मुझे लेने के लिए आ गई है। मुझे 1 किलो मीटर पैदल न चलना पड़े इसलिए ये रोज मुझे लेने के लिए आती है स्कूटी से।' इसके बाद वो अपनी बीवी को दिखाता है जो उसका इंतजार कर रही होती है। वीडियो सोशल मीडिया पर इन दोनों के प्यार के कारण वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @veejuparmar नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में 'Bro has premium subscription of life' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और कई सारे लोगों ने वीडियो को देखने के बाद कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- जिस तरह से उसने स्माइल किया, वो असली खुशी है। दूसरे यूजर ने लिखा- किस्मत वाला आदमी है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई अपनी जिंदगी में जीत गया। चौथे यूजर ने लिखा- ये प्यारा है तो वहीं एक यूजर को यह Cringe भी लगा।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस सिक्योरिटी गार्ड का Video हो रहा है वायरल, आइए जानते हैं क्यों

हे भगवान, यही देखना बाकी रह गया था क्या? वायरल हो रहा Video जरा आप भी देखिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।