1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वाह शैम्पी वाह ! सेफ्टी पिन से बना दिए ऐसे झुमके देखकर हैरान हुए यूजर्स, सीख लें ये वायरल हैक; VIDEO

वाह शैम्पी वाह ! सेफ्टी पिन से बना दिए ऐसे झुमके देखकर हैरान हुए यूजर्स, सीख लें ये वायरल हैक; VIDEO

Viral Hack: सोशल मीडिया पर एक वायरल हैक ने यूजर्स को हैरान कर दिया है। इसमें एक लड़की ने दिखाया है कि कैसे उसने बेकार पड़ी सेफ्टी पिन से झुमके बना दिए।

earrings from safety pin, desi jugaad video, viral hack video, viral video, viral news, india tv- India TV Hindi
Image Source : IG/@SAGAR_SAINI_9225 महिला ने सेफ्टी पिन से बनाए झुमके।

Viral Hack: सोशल मीडिया पर आपने कई तरह के वायरल हैक देखे होंगे जो देखने में काफी हद तक देसी जुगाड़ जैसे लगते हैं। इस बार भी एक ऐसे ही वायरल हैक ने लोगों को हैरत में डाल दिया है। दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि, लड़की ने घर में बेकार पड़ी सेफ्टी पिन से झुमके बना दिए। ये झुमके भी ऐसे वैसे नहीं थे बल्कि, इनको किसी भी आउटफिट पर कैरी किया जा सकता है। वीडियो पर कई यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sagar_saini_9225 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के ओवरलैप टेक्स्ट में लिखा है— 'गर्ल्स में खुशी का माहौल है।' वीडियो में आप देखेंगे कि लड़की ने पहले तो सेफ्टी पिन को ओपन किया और फिर उसमें एक—एक कर मोती जैसे मैटेरियल डाले। सजावट का सारा सामान माला की तरह सेफ्टी पिन में पिरोते—पिरोते अंत में एक खूबसूतर सा झुमका बनकर तैयार हो जाता है। इसके बाद लड़की पिन के बीच में एक छोटा-सा ईयरिंग सपोर्ट के लिए फंसा लेती है, जिसे वो कान में पहन सके।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो पर अब तक कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। वीडियो को अब तक लगभग 2.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और लड़कियों ने इस हैक को काफी पसंद किया है। एक यूजर ने इस पर लिखा, 'जुगाड़ अल्ट्रा प्रो मैक्स।' दूसरे ने लिखा कि, 'क्या इसे कानों में पहनना सेफ रहेगा?' किसी ने मजाक में कहा, 'वाह दीदी, आपके लिए तालियां।' एक और यूजर ने लिखा, 'फैशन के मामले में लड़कियों से कोई नहीं जीत सकता।'  
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-  
किसी भी VIP के लिए 'रेड कार्पेट' ही क्यों बिछाते हैं ? नीला, पीला या हरा क्यों नहीं; सुनकर चौंक जाएंगे
 

Video: 2 घंटे से ट्रैफिक में फंसी थी ऑस्ट्रेलियाई महिला, ख्याल रखने के लिए भारतीय कैब ड्राइवर ने जो किया सुनकर आप भी करेंगे वाहवाही