1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जिस कैब में इंटरव्यू देने जा रही थी लड़की उसी का ड्राइवर निकला मैनेजर, मजेदार वीडियो देख लोग बोले- सबसे छोटा इंटरव्यू

जिस कैब में इंटरव्यू देने जा रही थी लड़की उसी का ड्राइवर निकला मैनेजर, मजेदार वीडियो देख लोग बोले- सबसे छोटा इंटरव्यू

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की को इंटरव्यू देने जाते हुए दिखाया गया है।

funny interview video, funny interview video viral, aaj ka viral video, viral video , viral news, ne- India TV Hindi
Image Source : IG/@IAMBOLDMONK कैब ड्राइवर का वीडियो वायरल।

Viral Video: सोशल मीडिया इन दिनों एक दिलचस्प और हंसी-मजाक भरे वीडियो से गूंज रहा है। एक लड़की नौकरी के इंटरव्यू के लिए कैब बुक करके जा रही थी, लेकिन कैब पहुंचते ही उसका चेहरा फक्क पड़ गया। कारण? कैब ड्राइवर कोई और नहीं, बल्कि उसी कंपनी का मैनेजर निकला, जिसके यहां वह इंटरव्यू देने जा रही थी। वीडियो में लड़की कैब में बैठकर ड्राइवर से बहस कर रही है। वह थोड़ी नर्वस और जल्दबाजी में दिख रही है। ड्राइवर शांत भाव से सुन रहा है। जैसे-जैसे बात आगे बढ़ती है, ड्राइवर लड़की से कंपनी और इंटरव्यू के बारे में पूछने लगता है। अचानक ड्राइवर मुस्कुराते हुए अपनी असली पहचान बताता है। लड़की का रिएक्शन देखने लायक होता है- आंखें फैल जाती हैं, मुंह खुला रह जाता है और वह शर्म से पानी-पानी हो जाती है। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @iamboldmonk नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में लड़की कैब ड्राइवर से जल्दी चलने के लिए कहती है। इस पर ड्राइवर उसे नसीहत देते हुए कहता है कि, 'मैम अपनी कंडीशन के आप खुद जिम्मेदार हैं।' लड़की कहती है कि, 'मैं तुमको रेटिंग में बताउंगी।' तभी ड्राइवर उससे कंपनी का नाम पूछता है और जब लड़की कंपनी का नाम बताती है तो ड्राइवर खुद ही उसका एड्रेस बता देता है। जब ड्राइवर मैनेजर का नाम पूछता है तो लड़की सरनेम ही बता पाती है। इस पर ड्राइवर उसे पूरा नाम बताता है और बताता है कि मैं ही वो शख्स हूं। ये सुनकर लड़की चौंक जाती है और उससे माफी मांगने लगती है तभी ड्राइवर उसे जाने के लिए कह देता है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'इसके बाद मैंने सारे टैक्सी ऐप डिलीट कर दिए... अब कोई रिस्क नहीं लेना चाहती।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'बदला लेने का सबसे बेहतरीन तरीका' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'इंटरव्यूअर खुद भी तो लेट हो गया.. अनप्रोफेशनल कंपनी।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'सबसे छोटा इंटरव्यू।' 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
भारत का अनोखा रेलवे स्टेशन, जिसके नाम में कोई मात्रा नहीं लगती; नाम तो सुना ही होगा 

रेलवे ट्रैक पर पत्थर क्यों बिछाए जाते हैं, ​वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा; सपने में भी नहीं सोचा होगा