Aishwarya Rai Devdas Recreation: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आपने ऐसे बहुत से लोगों को देखा होगा जो बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस को कॉपी करते हैं। भले ही वो उनकी मिमिक्री के तौर पर हो या उनके लुक्स—वॉक को लेकर हो। ऐसा करने वाले कई लोगों के वीडियो वायरल होने के बाद खूब पसंद किए जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें एक लड़की ने फिल्म देवदास में ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक को कॉपी किया है। लड़की का मेकओवर देखने के बाद यूजर्स ने उसकी खूबसूरती व अदाओं को 10/10 नंबर दिए हैं।
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @vibes_of_soumi नामक हैंडल से 'ऐश्वर्या राय का लुक रीक्रिएशन' कैप्शन के साथ शेयर किया गया है। इसमें लड़की पहले यूजर्स से पूछती है, 'क्या मैं सच में 90 के दशक की ऐश्वर्या राय की तरह दिखती हूं ?' इसके बाद वो मेकओवर की ओर बढ़ते हुए देवदास फिल्म में ऐश्वर्या के लुक को रीक्रिएट करती है जिसमें वो सबसे पहले आंखों में लेंस लगाती है। पूरे प्रोसेस के बाद चौंकाने वाले रिजल्ट देख हर कोई हैरान रह जाता है। हालांकि, वीडियो में लड़की ने यूजर्स से अपील करते हुए ये भी कहा कि, 'कृपया मुझे जज न करें।'
हैरत में पड़े यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक लगभग एक मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया और 13 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया है। कमेंटबॉक्स में सभी यूजर्स ने लड़की की खूबसूरती और अदाओं की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है कि, 'आप ऐश्वर्या से भी ज्यादा ऐश्वर्या लगती हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'जब वो मुस्कुराती है तो दीपिका पादुकोण जैसी लगती है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'हे भगवान!!यह लुक कमाल का है!कातिलाना लड़की।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'नेचुअरल AI.' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'आपके पास वाकई बहुत खूबसूरत काले लेंस हैं... बिल्कुल शुद्ध भारतीय।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें
VIDEO: शादी का कार्ड है या अलीबाबा की सन्दूक, फंक्शन का कार्ड देखकर दिमाग चकरा जाएगा
McDonald में नकली बिल दिखाकर बंदे ने 5 बार खाया मुफ्त खाना, Video देख यूजर्स के बीच छिड़ी बहस