1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'नर्स, वकील और...' किन लड़कियों से शादी नहीं करते लड़के ? लड़की ने शेयर की लिस्ट तो सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

'नर्स, वकील और...' किन लड़कियों से शादी नहीं करते लड़के ? लड़की ने शेयर की लिस्ट तो सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

Viral News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लड़की ने शादी को लेकर पुरुषों की पसंद से जुड़ा सवाल पूछा। इसे पढ़ते ही लोगों ने अनोखी प्रतिक्रियाएं दी हैं और सभी जवाब वायरल हो रहे हैं।

social media, marriage, why boys don't marrying nurse, lawyer and ig models, viral news, ajab gajab,- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े सवाल पर हंगामा।

Viral News: शादी को लेकर आजकल युवाओं के अलग-अलग विचार सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। इन विचारों पर गंभीर चर्चा उस वक्त शुरू हो जाती है जब कोई यूजर उम्मीद से अलग प्रतिक्रिया दे देता है। इस समय एक सोशल मीडिया पोस्ट पर इसी तरह की एक बहस चल रही है। दरअसल, एक एक्स यूजर ने हाल ही में उन लड़कियों और लड़कों की एक सूची शेयर की, जिनके बारे में कहा जाता है कि वे "कभी शादी नहीं करेंगे" और यह सूची तेजी से वायरल हो गई। अपनी पोस्ट में लड़की ने उन लड़कियों की सूची दी है जिनसे लड़के शादी करने से कतराते हैं, जैसे- नर्स, वकील, इंस्टाग्राम मॉडल, दुबई की लड़कियां और अपने पिता से नफरत करने वाली लड़कियां । इस पोस्ट पर यूजर्स ने कई तरह के जवाब दिए हैं जिन पर बहस चल रही है। 

देखें वायरल पोस्ट

एक्स पर @kaisiyejindagi नामक हैंडल से एक पोस्ट शेयर की गई।​ जिसमें लड़की ने लिस्ट तो शेयर कर दी लेकिन आगे उसे पूरा नहीं किया। बल्कि लड़की ने सूची को पूरा करने और इसमें और नाम जोड़ने को कहा। इसके बाद यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई, जिसमें लोगों ने उन सभी प्रकार की लड़कियों की सूची साझा की जिनसे लड़के अक्सर शादी करने से बचते हैं। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में लोगों ने कई तरह के जवाब दिए। यूजर्स ने अपने मानकों के आधार पर उन लड़कियों की सूची साझा की, जिनसे लड़के अक्सर शादी करने से कतराते हैं।
कुछ लोगों ने मज़ाक में कहा कि लड़के अक्सर प्रोफेसर, इंजीनियर, जज या आईपीएस अधिकारियों से शादी करने से बचते हैं, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं हर क्षेत्र की लड़कियों को स्वीकार करूंगा, लेकिन उसे फेमिनिस्ट नहीं होना चाहिए।' 

वहीं, दूसरे यूजर ने छाती पर मोर पंख के टैटू बनवाने वाली लड़कियों से शादी न करने का जिक्र किया। इसके बाद एक यूजर ने उन लड़कियों का जिक्र किया जो लगातार पोस्ट करती रहती हैं कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। 

एक यूजर ने लिखा, 'लड़कियों से शादी मत करो... 2-3 साल इंतजार करो, फिर एआई रोबोट महिलाएं।'  

एक ने मजाक में कहा कि 'लड़कों को उन लड़कियों से दूर रहना चाहिए जो ड्रम खरीदती हैं।'

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें -
वाह ! इसे कहते हैं शाही फेयरवेल, सोने की पालकी से विदा की गईं ये IAS अफसर, Viral हो रहा इनका Video 

गजब ! बुलेट पर बैठकर मौत के कुएं का लगाया चक्कर, इन जांबाज देसी छोरियों का स्टंट देख आप भी देंगे शाबाशी